Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

चैतन्यानंद की डबल लाइफ का पर्दाफाश, WhatsApp चैट्स ने खोली पोल

दिल्ली में वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च की 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. पूछताछ में गोलमोल जवाब दे रहा है. उसे देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा हो.

बाबा के मोबाइल में एयरहोस्टेस के फोटो

पुलिस ने बताया कि बाबा ने कई एयर होस्टेस के साथ फोटो क्लिक करवाकर अपने फोन में रखे हैं. कई लड़कियों के वाट्सऐप की DP (डिस्पले पिक्चर) के स्क्रीन शॉट्स बाबा ने अपने मोबाइल फोन में रखे हुए थे. बाबा तभी जवाब दे रहा है, जब उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत दिखाया जा रहा है.

वर्ष 1998 में दिल्ली के उपराज्यपाल ने वसंत कुंज स्थित शारदा पीठ को एक प्लॉट आवंटित किया था, जिस पर यह मठ बना हुआ है. आरोपी बाबा को केवल कुछ सीमित कार्यों के लिए मठ का अटॉर्नी नियुक्त किया गया था. लेकिन साल 2008 में उसने बिना अनुमति कुछ लोगों की मदद से संस्थान का नाम बदलकर श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट कर दिया. फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर करीब 40 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई और मठ की संपत्ति को बिना किसी आधिकारिक मंजूरी के किराए पर भी दिया गया.

बाबा के पास दो फर्जी पासपोर्ट

जांच में सामने आया कि बाबा के पास दो पासपोर्ट हैं. पहला पासपोर्ट उसने स्वामी पार्थ सारथी के नाम से बनवाया, जबकि दूसरा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के नाम से जारी कराया. 60 वर्षीय चैतन्यानंद सरस्वती अगस्त से फरार था, जिसे अब आगरा से गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि वह लगातार अपना भेष और ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था. उस पर 17 छात्राओं ने अश्लील हरकत और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च, शृंगेरी पीठ के अधीन संचालित होता है. इसी पीठ ने आरोपी चैतन्यानंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.