Local & National News in Hindi

Rajvir Jawanda की हालत चिंताजनक, डॉक्टरों ने दी ये जानकारी

2

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। अस्पताल से आई ताजा अपडेट के मुताबिक राजवीर जवंदा की हालत लगातार नाज़ुक बनी हुई है।

फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी सेहत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।राजवीर जवंदा क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम की निगरानी में हैं। उनकी दिल की धड़कन को नियंत्रित रखने के लिए दवाइयां दी जा रही हैं। फिलहाल राजवीर जवंदा अब भी वेंटिलेटर पर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.