Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

बरेली में सपा नेताओं का प्रवेश वर्जित, माता प्रसाद पांडे को लखनऊ में रोका

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद शांति है. शहर में भारी सुरक्षाबल की तैनाती है. इस बीच सूबे की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल स्थिति का जायजा लेने आज बरेली जाने वाला था, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी. लखनऊ में माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर पुलिस तैनात की गई है. पीजीआई थाना की ओर से बरेली न जाने का नोटिस दिया गया है.

बरेली जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत किसी भी बाहरी व्यक्ति, अन्य सामाजिक संगठन या फिर जनप्रतिनिधि को बरेली की सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना एंट्री नही दी जाएगी. पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जिले की साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम को जिले की सीमा में ही रोकने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए.

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल?

बरेली का प्रस्तावित दौरा करने वालों में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में माता प्रसाद पांडे के अलावा सांसद हरेंद्र मलिक, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, मोहिबुल्लाह और नीरज मौर्य के साथ-साथ पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और प्रवीण सिंह ऐरन भी शामिल थे.

वहीं, बीते दिन बरेली के चार क्षेत्रों में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शुक्रवार की जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई, हालांकि एहतियात के तौर पर इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं अभी भी बंद हैं. शहर की नौमहला मस्जिद में भी नमाज अदा की गई, जहां पिछले शुक्रवार को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसमें पुलिस के साथ झड़पें हुईं थीं. इसके अलावा आला हजरत दरगाह ज्यादातर खाली रही, आसपास की दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर पुलिस गश्त कर रही थी. व्यापारी और दुकानदार डर का हवाला देते हुए बाजारों से दूर रहे.

2000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

26 सितंबर को बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. बाद में, 2,000 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. साथ ही लोगों के खिलाफ नामजद 10 एफआईआर दर्ज की गईं और स्थानीय मौलवी तौकीर रजा खान समेत कम से कम 81 लोगों को गिरफ्ता किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.