Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कलेक्टर बंगले के सामने हंगामा: शराब पार्टी में मारे गए युवक के परिजनों ने लगाया जाम, न्याय और मुआवजे की मांग

दतिया। रविवार रात हुए गोलीकांड में घायल युवक चंद्रशेखर रायकवार की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव के दतिया पहुंचते ही स्वजन ने कलेक्टर बंगले के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। स्वजन आरोपित की गिरफ्तारी और अन्य दो सहयोगियों पर भी हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार गोलीकांड का आरोपित गिट्टे कोरी, मृतक चंद्रशेखर रायकवार के पुरानी जेल के पीछे मातन के पहरे स्थित निवास के पड़ोस में रहता है।

रविवार रात चंद्रशेखर अपने घर पर खाना बनवाकर गिट्टे के लिए ले गया था। वहीं उनके बीच शराब पार्टी शुरू हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गिट्टे ने चंद्रशेखर पर गोली चला दी।

गोली चंद्रशेखर की जांघ को छूते हुए पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।दिल्ली में इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.