Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

ढाबे पर नशे का तांडव: MP में लड़कियों की रंगबाजी, हंगामा कर पुलिस से भी की बदसलूकी

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां माधवनगर हाईवे पर बने मैगी प्वाइंट ढाबा पर कुछ युवक-युवतियों ने शराब के नशे में जमकर बवाल किया. उनका यह उत्पात सिर्फ ढाबा कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी उन्होंने हाथापाई और बदसलूकी की.

देर रात हुई इस घटना से ढाबे पर दहशत का माहौल बन गया. नशे में धुत युवाओं ने पहले ढाबे के कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पूरी तरह बेकाबू हो गया. सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह उनपर काबू पाया और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई.

युवक-युवतियों ने किया हंगामा

मामला कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र का है. यहां रात के सन्नाटे में कुछ युवक व युवती यहां आकर रुके. वो सभी शराब के नशे में धुत थे. उन लोगों ने यहां पहुंचने के बाद जमकर हंगामा किया. इस दौरान ढाबे के कर्मचारियों से भी उन लोगों विवाद हुआ.

कुछ ही देर में माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद माहौल को काबू में लाया. इस पूरे हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

पुलिस को भी धमकाया

इस हंगामे के वायरल वीडियो में युवक-युवतियां बदहवास हालत में दिख रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में चूर युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता शुरू कर दी. हद तो तब हो गई जब उन्होंने कपड़े उतारने की धमकी दी.

इसके बाद कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की और कपड़े फाड़ने की कोशिश तक की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को काबू में लेकर थाने पहुंचाया. अब सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.