Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पंजाब आबकारी विभाग का Action, भट्टियों, ढाबों सहित विभिन्न स्थानों पर की चैकिंग

सुनाम ऊधम सिंह वाला: त्यौहार के अवसर पर पंजाब आबकारी विभाग अपनी गतिविधियों को तेज कर रहा है। इसके चलते विभाग ने अवैध, कच्ची शराब और बाहरी राज्यों से तस्करी की गई शराब के खिलाफ युद्ध स्तरीय अभियान शुरू कर दिया है।

माननीय आबकारी आयुक्त पंजाब जतिंदर जोरवाल आई.ए.एस., उप आयुक्त आबकारी पवनजीत सिंह के निर्देशानुसार और गुलशन हुरिया सहायक आयुक्त आबकारी संगरूर और सरदार दिलप्रीत सिंह चहल आबकारी अधिकारी संगरूर 1 के नेतृत्व में गौरव जिंदल आबकारी निरीक्षक सुनाम और बिक्रम ढींडसा आबकारी निरीक्षक लोंगोवाल ने आगामी त्यौहारों के मौसम के मद्देनजर अवैध, कच्ची और तस्करी की गई शराब के खिलाफ युद्ध जैसा अभियान शुरू किया है।

इसी कड़ी में आबकारी निरीक्षक सुनाम गौरव जिंदल ने सुनाम के जोगी बस्ती में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की। उन्होंने बताया कि भट्टियों, ढाबों, खाली व बंद स्थानों पर लगातार चैकिंग की जा रही है ताकि इन स्थानों पर अवैध शराब का भंडारण न हो सके। इसके साथ ही आदतन अपराधियों के ठिकानों पर भी चैकप्वाइंट बनाकर छापेमारी की जा रही है।

लोगों को अवैध, कच्ची शराब के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें, उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.