झूठी कहानी, झूठा गवाह! डॉक्टर को फंसाने के मामले में बिहार पुलिस पर गिरी गाज, IG ने लिया बड़ा एक्शन, कई पुलिसकर्मी नपे
भागलपुर जिले में पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है. पटना के एक डॉक्टर को झूठे गवाहों और फर्जी बयानों के आधार पर फंसाने की कोशिश करने वाले पुलिस अधिकारियों पर अब कार्रवाई हुई है. रेंज आईजी की जांच में दोषी पाए जाने पर दो इंस्पेक्टर और दो दरोगा के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है.
पटना के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने रेंज आईजी को लिखित शिकायत दी थी कि भागलपुर पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की कोशिश की. उनका आरोप था कि जांच अधिकारी और थाना स्तर के कुछ पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर गलत रिपोर्ट दर्ज की और फर्जी गवाहों के बयान के आधार पर मामला आगे बढ़ाया.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.