Local & National News in Hindi

Vande Bharat Train रद्द, Punjab के यात्रियों के लिए बढ़ी परेशानी, पढ़ें पूरी खबर

10

त्यौहारों के बीच विभिन्न ट्रेनों की देरी जहां यात्रियों के लिए ही परेशानी का कारण बन रही है, वहीं कई ट्रेनों के रद्द होने के कारण विभिन्न रूटों पर जानें वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी क्रम में अमृतसर से वैष्णों देवी (कटड़ा) के लिए चलाई गई वंदे भारत 26405/26406 का संचालन 15 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेनों की देरी के क्रम में 11057 अमृतसर एक्स्प्रैस 8 घंटे क देरी के साथ स्पॉट हुई। सुबह साढ़े 10 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंचने वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस 7 घंटे की देरी से शाम साढ़े 5 बजे के करीब स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह से वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्स्प्रैस     12919 सुबह साढ़े 10 से 9 घंटे देरी के साथ शाम साढ़े 7 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची।

त्यौहारों के चलते स्टेशन पर बढ़ा रश

वहीं त्यौहारों के चलते स्टेशनों पर रश एकाएक बढ़ गया है। इसका सबसे अधिक असर जनरल टिकट पर यात्रा करने वालों पर दिखाई पड़ रहा है। कई ट्रेनों के जनरल डिब्बों में खड़े होने को भी जगह नहीं मिल पा रही, जिसके चलते यात्रियों को दरवाजों पर बैठे हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि त्यौहारों के चलते रश को कंट्रोल करने के उद्देश्य से कई स्पैशल ट्रेनें चलाई जा रही है। ताकि यात्रियों को सुविधा दी जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.