Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दीपावली पर जगमग होगा मुरादाबाद, जलेंगे 11 लाख दीप, 1500 ड्रोन से दिखेगा भव्य शो

अयोध्या की भव्य दीपावली की तर्ज पर अब मुरादाबाद भी रोशनी और भव्यता से जगमगाने जा रहा है. नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली को लेकर नगर निगम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट के विशेष प्रबंध किए गए हैं. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में चल रहे विकास कार्यों को भी दुरुस्त कर दिया गया है, ताकि त्योहार के दौरान कोई दिक्कत न हो.

सदन से भावदीप उत्सव प्रस्ताव पारित होने के बाद मुरादाबाद में दीपावली इस बार ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी. बुद्धि विहार मैदान में 11 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है, जो मुरादाबाद को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करेगा. इसके साथ ही 1,500 ड्रोन के भव्य शो से आकाश में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा.

अयोध्या की तरह मुरादाबाद में भी धार्मिक और सांस्कृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम दिखाई देगा. शहर के छह प्रमुख स्थानों पर फूलों से बने धार्मिक मॉडल लोगों को आकर्षित करेंगे. नगर आयुक्त ने कहा कि मुरादाबाद की यह दीपावली न सिर्फ रोशनी का पर्व होगी, बल्कि शहर की संस्कृति, सौंदर्य और एकता का प्रतीक भी बनेगी.

गली-मोहल्लों तक सफाई अभियान

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली के पर्व को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है. मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक सफाई अभियान चलाया गया है. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए स्मार्ट लाइट, फव्वारों और डेकोरेटिव पोलों की मरम्मत और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है.

उन्होंने कहा कि इस बार मुरादाबाद की दीपावली अयोध्या की दीपोत्सव परंपरा से प्रेरित होगी. सदन से पारित भावदीप उत्सव योजना के तहत बुद्धि विहार मैदान में 11 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है. नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं. आयोजन स्थल पर सफाई, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.

दिखेगी राम की अयोध्या वापसी की कथा

आयुक्त ने बताया कि इस दीपोत्सव में तकनीक और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. 1,500 ड्रोन के माध्यम से आसमान में प्रकाश का शानदार शो प्रस्तुत किया जाएगा, जो भगवान राम की अयोध्या वापसी की कथा और मुरादाबाद की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगा. यह ड्रोन शो शहरवासियों के लिए पहली बार का अनुभव होगा.

इसके अलावा मुरादाबाद में छह प्रमुख स्थानों पर फूलों से भव्य धार्मिक मॉडल बनाए जा रहे हैं. इन मॉडलों में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान श्रीराम और अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप आकर्षण का केंद्र होंगे. नगर निगम द्वारा प्रमुख चौराहों, पार्कों और धार्मिक स्थलों पर रंगीन लाइटें और झूमर लगाए जा रहे हैं, ताकि पूरा शहर रोशनी से नहा सके.

नगर आयुक्त ने अपील की कि सभी नागरिक इस पर्व को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद की दीपावली इस बार न केवल रोशनी और खुशियों का पर्व होगी, बल्कि यह शहर की संस्कृति, स्वच्छता और सौंदर्य का प्रतीक भी बनेगी. अयोध्या की तरह अब मुरादाबाद भी जगमग रोशनी से इतिहास रचने को तैयार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.