देश के नक्सलियों के खिलाफ चल रहे आत्मसमर्पण अभियान के तहत अब तक कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं. एक करोड़ के ईनामी और कुख्यात नक्सली भूपति के आत्मसमर्पण के बाद, अब उसकी गैंग के 210 से ज्यादा नक्सली भी आज सरेंडर कर देंगे. इन नक्सलियों को बीजापुर जिले से जगदलपुर लाया जा रहा है. ये सभी नक्सली जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने आत्मसमर्पण करेंगे.
इसे अब तक देश में सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण माना जा रहा है. आत्मसमर्पण करने जा रहे नक्सलियों में दंडाकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के प्रवक्ता रूपेश का भी नाम शामिल है. इसके अलावा, डीकेएसजेडसी सदस्य भास्कर उर्फ राजमन मांडवी, रनीता, राजू सलाम, धन्नू वेत्ती उर्फ संतू और आरसीएम रतन एलम शामिल हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.