Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 50 हजार रुपए की थी डिमांड

बालोद: बालोद स्वास्थ्य विभाग में बड़ी घूसखोरी का भंडाफोड़ हुआ है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है. आरोप है कि दोनों ने वाहन चालक से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी.

जाल बिछाकर की कार्रवाई: शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई एसीबी रायपुर की टीम ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में ही जाल बिछाकर की. दोनों आरोपी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत गिरफ्तार हुए हैं और एसीबी की कार्रवाई जारी है. आपको बता दें कि इससे पहले भी सुरेन्द्र सोनकर काफी विवादों में रहे. विभागीय जांच के बाद उन्हें सस्पेंड रहना पड़ा था.

पहले ले चुके हैं एडवांस: एसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों बाबू पहले ही 20 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले चुके थे. बाकी के 30 हजार गुरुवार को देने के लिए कहा गया था. एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई. जैसे ही आरोपी बाबू, प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रुपए (कुल 30 हजार रुपए) ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.