आज के टाइम में भले ही बाजार ब्यूटी प्रोडक्ट्स से पटे हुए हो, लेकिन एक टाइम पर लोग सिर्फ घर में मौजूद नेचुरल चीजों से ही त्वचा की देखभाल करते थे. इससे त्वचा नेचुरल ग्लोइंग बनी रहती थी, इसलिए कई ऐसे ब्रांड हैं जो अब हर्बल प्रोडक्ट्स पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि प्रकृति ने हमें वो सब दिया है जो सेहत से लेकर बालों और त्वचा तक को हेल्दी रखने के लिए काफी है. ब्यूटी एक्सपर्ट सुपर्णा त्रिखा भी प्रकृतिक चीजों से ही त्वचा की देखभाल करना बेहतर मानती हैं, इसलिए ही वह स्किन केयर के कई नुस्खे शेयर करती रहती हैं. दिवाली पर अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आप उनके बताए इस फेस पैक को लगा सकते हैं जो स्क्रब का काम भी करेगा.
दिवाली का फेस्टिवल 20 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को सेलिब्रेट किया जाएगा. इससे एक दिन पहले नरक चतुर्दशी सेलिब्रेट की जाती है और इस दिन भी स्नान, उबटन की परंपरा होती है. आप इन दोनों में से किसी भी दिन ये फेस पैक लगा सकते हैं, जिससे आपको मिलेगा नेचुरल ग्लो और स्मूद स्किन. इसके बाद आप इस पैक को आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि इसे कैसे बनाएं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.