Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, मुख्य आरोपी इंदुभूषण हलदार गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ED ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने इंदुभूषण हलदार उर्फ डुलाल को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पाकिस्तान के नागरिक आजाद हुसैन उर्फ अजाद मलिक उर्फ अहमद हुसैन आजाद के मामले में की गई है. हलदार को कोलकाता की बिचार भवन स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ED को 5 दिन की हिरासत मंजूर दी गई है ताकि आगे की जांच की जा सके.

ED की जांच की शुरुआत पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज एक एफआईआर से हुई थी, जो फॉरेनर्स एक्ट, 1946 की धारा 14 और 14A के तहत दर्ज की गई थी. जांच में सामने आया कि आजाद हुसैन, जो असल में पाकिस्तान का नागरिक है. ईडी ने बताया कि आरोपी भारत में आजाद मलिक के नाम से फर्जी पहचान पर रह रहा था. वह पैसे लेकर बांग्लादेश से आए गैरकानूनी प्रवासियों के लिए भारतीय पहचान पत्र बनवाने के काम में शामिल था.

आजाद हुसैन को 15 अप्रैल 2025 को किया गिरफ्तार

ED ने बताया कि आजाद हुसैन को 15 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय न्यायिक हिरासत में है. आगे की जांच में पता चला कि उसने कई बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट दिलाने के लिए इंदुभूषण हलदार से संपर्क कराया था. इंदुभूषण हलदार नदिया जिले के चकदह का रहने वाला है और इस पूरे रैकेट का अहम सदस्य है.

250 फर्जी पासपोर्ट, बचने के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका

ED ने बताया कि इंदुभूषण हलदार ने पासपोर्ट के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आवेदन कराने का काम किया, जिसके बदले में वह अच्छी-खासी रकम लेता था. अब तक ED की जांच में करीब 250 फर्जी पासपोर्ट मामलों का पता चला है, जिनमें हलदार की सीधी भूमिका रही है. हलदार ने पहले Anticipatory Bail के लिए कोलकाता की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट और फिर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों जगह से उसकी याचिका खारिज कर दी गई.

ED नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटा

वहीं इससे पहले, ED ने 13 जून 2025 को आजाद हुसैन उर्फ अजाद मलिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत अभियोजन शिकायत दाखिल की थी, जिस पर 19 जून 2025 को अदालत ने संज्ञान लिया था. ED ने कहा है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है. माना जा रहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.