Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

तस्करों का खुलासा! बाघ के नाखून बेचने वाले पकड़े गए, उनकी निशानदेही पर जंगल से मिला कंकाल, मर्डर मिस्ट्री में उलझी पुलिस

बालाघाट, उकवा। वन परिक्षेत्र उत्तर उकवा सामान्य में बाघ नाखून तस्करी मामले में फरार एक आरोपित सतीश भलावी ग्राम मैरा निवासी को पकड़ा गया है। आरोपित ने पूछताछ में बाघ के नाखून का राज खोला और 18 अक्टूबर को वन अमले ने मैरा लामता के जंगल से बाघ के शव कंकाल भी खोद निकाला हैं।

बाघ नाखून मामले में अब तक तीन आरोपित जेल जा चुके है। नाखून व्यापारी को बेचने वाला ग्राम फंडकी मोहगांव निवासी किशोर उर्फ नंदकिशोर पटले फरार है, जिसकी वन विभाग तालाश कर रहा हैं।

वन परिक्षेत्र उत्तर उकवा सामान्य के अंतर्गत 12 अक्टूबर को ग्राम छपरवाही पर अमरूटोला रोड के पास चार व्यक्तियों के द्वारा बाघ के नाखूनों को बेचने के लिए व्यापारी का इंतजार कर रहे थे।

व्यापारी पहुंचने के पहले ही वन विभाग को देख भागने लगे। जहां दो लोगों को पकड़ा गया। जिसमें महेंद्र मडावी और महेंद्र राऊत के पास से लाल कपड़े की पोटली में बंधे 13 बाघ नाखून बरामद किए थे।

मौके से बाघ के नाखून लाने वाला सतीश भलावी और व्यापारी से संपर्क रखने वाला किशोर पटले भागने में सफल हो गए थे, वहां सतीश को वन विभाग की टीम ने पकड़कर पूछताछ की, तो बाघ के नाखून को बेचने के लिए महेंद्र मरावी को देना स्वीकार किया गया।

चार साल पहले मिले थे नाखून

वन विभाग के पूछताछ में सतीश ने बताया कि बाघ के नाखून उसने बेचने लाए थे। बाघ के नाखून चार साल पहले ग्राम मैरा के जंगल में मिले थे। सतीश की माने तो चार साल पहले वह अपनी पत्नी के साथ जंगल लकड़ी के लिए गया था। जहां बाघ मृत और शरीर नष्ट हुआ दिखाई दिया तो उसने 18 नाखून निकाल लिए और उसे घर में रख दिया। फिर उसका संपर्क चार साल बाद तस्करों से हुआ तो उसने बेचने का मन बनाया और वन विभाग ने उसे पकड़ लिया।

सतीश के निशानदेही पर वन अमला ग्राम मैरा के जंगल में नाखून वाली जगह पर पहुंचे और फिर खुदाई शुरू कर दी। जहां बाघ का सिर वाले का हिस्सा का कंकाल खोद निकाला गया।

वन विभाग की माने तो अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि जो कंकाल मिला है वह बाघ का ही है, कंकाल का बिसरा जबलपुर फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट से खुलासा होगा कि यह कंकाल किस वन्य प्राणी का है। इधर, वन विभाग ने फरार आरोपित को पकड़ने सात सदस्यीय टीम गठित की गई है।

इन्हें भेजा गया जेल

बाघ नाखून तस्करी मामले में पहले महेंद्र मडावी, महेंद्र राऊत और अब सतीश को न्यायालय में पेश कर अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। नंदकिशोर पटले की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई हैं।

वन विभाग के अमले ने पूर्व में बाघ के नाखून सहित दो आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर मैरा लामता के जंगल से कंकाल खुदवाया गया है।

कंकाल के सैंपल लेकर फारेंसिक लैब जबलपुर भेजा जाएगा। उसके बाद स्पष्ट होगा कि यह कंकाल बाघ का है की नहीं। मामले में सात सदस्यीय टीम फरार आरोपित की तलाश कर रही है। गौरव चौधरी, सीसीएफ, बालाघाट।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.