Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

रोहित शर्मा की छुट्टी तय? गंभीर और अगरकर ने साफ किया इशारा- ‘अब जायसवाल को मिलेगा मौका’, टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी

रोहित शर्मा पर्थ वनडे में फेल रहे थे और एडिलेड वनडे से ठीक पहले उनके बारे में एक ऐसी खबर सामने आई है जो चौंकाने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा बड़ी मुसीबत में हैं. एडिलेड के मैदान से आई खबर के मुताबिक टीम इंडिया के वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा काफी बदले-बदले नजर आए. वो पहले की तरह नजर नहीं आ रहे थे. वो अकेले-अकेले दिखाई दे रहे थे. आमतौर पर रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों और मीडिया-फैंस के साथ कुछ ना कुछ बातचीत करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था. एडिलेड में एक और खास तस्वीर देखने को मिली जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अब रोहित शर्मा इंटरनेशनल करियर में चंद दिनों के ही मेहमान बचे हैं.

यशस्वी जायसवाल लेंगे रोहित की जगह!

एडिलेड वनडे से पहले प्रैक्टिस के दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेलेक्टर शिवसुंदर दास ने काफी देर तक चर्चा की. यशस्वी जायसवाल के साथ ये बातचीत काफी जोश में की जा रही थी. दिलचस्प बात ये है कि ये बातचीत तब हुई जब रोहित शर्मा प्रैक्टिस मैदान छोड़कर चले गए. यशस्वी जायसवाल से मंगलवार को काफी देर तक बैटिंग प्रैक्टिस भी कराई गई थी. ऐसे में सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा की जगह अब यशस्वी जायसवाल उतरने वाले हैं. क्या सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को ये संदेश दे दिया है कि एडिलेड में वो अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे? इसके बारे में अबतक पता नहीं चल पाया है लेकिन रोहित की बॉडी लैंग्वेज तो इसी ओर इशारा कर रही है.

कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे रोहित

RevSportz Global की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा का मूड एडिलेड में काफी खराब नजर आ रहा था. रोहित पहले जैसे बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहे थे. ये भी दावा किया गया कि रोहित बिल्कुल कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे लेकिन सेलेक्टर्स ने अपना फैसला लिया, जिसके बार शुभमन गिल को कमान सौंपी गई. बता दें रोहित शर्मा पर्थ वनडे में फेल रहे थे और अब एडिलेड में उनके लिए रन बनाना बेहद अहम हो गया है. ये मुकाबला गुरुवार को सुबह 9 बजे खेला जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.