ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
मध्यप्रदेश

भयानक हादसा! मरीज ने निगल लिया नुकीला रैपर, आहार नली की भीतरी परत पर बने गंभीर घाव, थोड़ी देर होती तो फट जाती नली

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मरीज ने अनजाने में दवा के साथ रैपर भी निगल लिया. करीब एक सेंटीमीटर के रैपर आहार नली में जाकर फंस गया और इस वजह से खाने पीने में मरीज को बेहद तकलीफ होने लगी. हालत बिगड़ने पर मरीज भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (BMHRC) पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए रैपर बाहर निकाल दिया.

दरअसल, 57 वर्षीय एक मरीज ने करीब एक माह पहले अनजाने में दवा को उसके रैपर सहित निगल लिया था, जो उनकी आहार नली (Esophagus) के निचले हिस्से में जाकर फंस गया था. इसके कारण मरीज को भोजन और पानी निगलने में गंभीर कठिनाई हो रही थी.

बीएमएचआरसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मरीज की एंडोस्कोपी की सलाह दी. जांच के दौरान पता चला कि आहार नली के निचले हिस्से में करीब 1 सेंटीमीटर का दवा का रैपर फंसा हुआ है. गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाल पाटिल और उनकी टीम ने एंडोस्कोपी के माध्यम से सावधानीपूर्वक रेपर को बाहर निकाला.

डॉ. पाटिल ने बताया कि दवा के रैपर का किनारा नुकीला होने के कारण आहार नली की भीतरी परत में कई स्थानों पर घाव हो गया था. अगर इसे कुछ और दिन नहीं निकाला जाता, तो आहार नली फटने की आशंका थी. इससे मरीज की जान को खतरा हो सकता था.

डॉ. ने आगे बताया कि बच्चों के सिक्का या खिलौना निगल लेने और वयस्कों के दांत या हड्डी निगलने जैसे मामले तो कभी-कभी आते हैं, लेकिन दवा का पूरा रैपर निगल जाने का यह मामला अत्यंत दुर्लभ है और पहली बार सामने आया है. वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है.

इनका कहना

BMHRC की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्लभ और चिकित्सकीय दृष्टि से चुनौतीपूर्ण मामला था. मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन हमारे डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई.

Related Articles

Back to top button