ब्रेकिंग
सिवनी भाजपा में बगावत: महामंत्री पद को लेकर एससी-एसटी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रभारी के सामने ... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ...
मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों का सैलाब! दर्शन के लिए लग रही $5$ घंटे की लंबी लाइन, प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल

ओंकारेश्वर (खंडवा)। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में दीपावली की छुट्टियों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन दो से तीन हजार वाहन नगर में प्रवेश करते हैं, वहीं इन दिनों यह संख्या कई गुना बढ़ गई है। नगर के पार्किंग स्थल फुल हो चुके हैं और मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।

गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि 15 दिनों तक गुजरात सहित अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन लगातार बढ़ता रहेगा। जिन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, वहां पर निजी कॉलोनियां विकसित हो रही हैं।

इस कारण नगर में पार्किंग स्थलों की भारी कमी हो गई है। प्रशासन भीड़ के नाम पर ओंकारेश्वर से तीन-चार किलोमीटर दूर वाहन रोक देता है। इससे श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ता है। नागरिकों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो आगामी वर्ष 2028 के सिंहस्थ में स्थिति और भयावह हो सकती है।

मंदिर में लगी लंबी कतारें

ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दर्शन में पांच से सात घंटे तक का समय लग रहा है। मंदिर परिसर से लेकर बाहरी मार्ग तक लंबी कतारें लगी हैं। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button