ब्रेकिंग
सिवनी भाजपा में बगावत: महामंत्री पद को लेकर एससी-एसटी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रभारी के सामने ... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ...
व्यापार

कम हुआ GST तो भी महंगाई बरकरार! इन सेवाओं के लिए जेब हो रही है ज़्यादा ढीली, जानें वजह

22 सितंबर से वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दर 18% से घटाकर 5% कर दी गई, जिससे आम लोगों को सोचा था कि सैलून, जिम, फिटनेस सेंटर और योग क्लासेस जैसी सेवाएं अब सस्ती हो जाएंगी. लेकिन इसके बाद भी इन जगहों पर कीमतें कम होने की बजाय 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गईं. यह स्थिति देखकर ग्राहक और कारोबारी दोनों हैरान हैं.

असल में ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सरकार ने इन सेवाओं पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का विकल्प बंद कर दिया है. इनपुट टैक्स क्रेडिट एक ऐसा तरीका होता है, जिससे व्यवसाय अपने खर्चों पर पहले से दिए गए टैक्स का कुछ हिस्सा वापस ले सकते हैं. लेकिन जब यह सुविधा बंद हो गई तो सैलून, जिम और फिटनेस सेंटर जैसे व्यवसायों को अपने उपकरण, बिजली, किराया आदि पर पूरा GST खुद ही देना पड़ा. इससे उनकी लागत बढ़ गई और वह खर्च ग्राहक पर डालने को मजबूर हो गए.

कारोबारियों की मजबूरी, ग्राहकों की परेशानी

कई बड़े सैलून चेन के मालिकों ने बताया कि उन्होंने नई GST दर लागू होने से पहले ही कीमतें बढ़ा दी थीं. उनका कहना है कि वे ग्राहकों की सुविधा और खुद के लाभ के बीच संतुलन बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन ITC की कमी ने उनकी स्थिति कठिन कर दी है. यदि वे पुराने दामों पर ही सेवाएं देते रहे, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ता। इसलिए उन्होंने मजबूरी में कीमतें बढ़ानी पड़ीं.

इसी तरह फिटनेस सेंटर, जिम, योगा क्लब और अन्य सेवा क्षेत्र महंगाई का बोझ अपने ग्राहकों पर डाल रहे हैं. असंगठित क्षेत्र में इस बात का असर ज्यादा नजर आ रहा है, जहां मूल्य निगरानी की भी कमी है.

सरकार ने भी माना समस्या, कार्रवाई की तैयारी

ET की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि ITC हटाए जाने के बाद कुछ सेवाओं पर कीमतें बढ़ रही हैं और इसका पूरा फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंच पा रहा. उन्होंने यह भी बताया कि कई शिकायतें मिली हैं और संगठित क्षेत्र में कुछ मामलों में कार्रवाई भी हुई है. हालांकि असंगठित क्षेत्र में मूल्य नियंत्रण करना चुनौतीपूर्ण है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यदि कोई सेवा ज्यादा GST वसूलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन कई सेवाओं के दामों में कोई तय सीमा नहीं होती, इसलिए बदलावों को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है.

ब्यूटी और फिटनेस उद्योग का बढ़ता व्यवसाय

हालांकि कीमतें बढ़ी हैं, फिर भी ब्यूटी और फिटनेस के सेक्टर में मांग लगातार बढ़ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में इस उद्योग का विस्तार हो रहा है, जहां लोग अपने स्वास्थ्य और लुक्स पर ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं. उद्योग रिपोर्टों के अनुसार, यह क्षेत्र दो अंकों की वृद्धि दर से बढ़ रहा है. इस तेजी के बीच व्यवसायिक और ग्राहकों दोनों के लिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि सेवाएं उपलब्ध रहें और ग्राहकों पर भारी बोझ न पड़े.

Related Articles

Back to top button