ब्रेकिंग
सिवनी भाजपा में बगावत: महामंत्री पद को लेकर एससी-एसटी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रभारी के सामने ... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ...
मनोरंजन

मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर का ‘लव नोट’, शेयर की ऐसी तस्वीर जो फैंस को आई बेहद पसंद

मलाइका अरोड़ा आज अपना 52वां बर्थडे मना रही हैं. इस मौके पर उनके तमाम दोस्त, रिश्तेदार और फैंस सुबह से ही उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस बीच अर्जुन कपूर ने भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका को उनके इस खास दिन की बधाई सोशल मीडिया के ज़रिए दी है. भले ही मलाइका और अर्जुन की राहें अब अलग हो चुकी हैं, फिर भी अर्जुन उन्हें जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूले.

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें मलाइकी किसी बालकनी में नज़र आ रही हैं और आंखें बंद कर के मौसम को महसूस करती दिख रही हैं. इसके साथ बर्थडे विश करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, ” हैप्पी बर्थडे मलाइका अरोड़ा, आगे बढ़ती रहो, मुस्कुराती रहो और हमेशा कुछ नया खोजती रहो.”

पिछले साल टूटा रिश्ता

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट किया. साल 2018 में एक पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने रिश्ते की जानकारी फैंस को दी थी. बाद में दोनों खुलकर इस रिश्ते को जीते हुए दिखाई दिए. हालांकि पिछले साल दोनों की राहें जुदा हो गईं. एक इवेंट में अर्जुन ने खुद के सिंगल होने की बात कही, जिससे दोनों का ब्रेकअप कंफर्म हो गया था. हालांकि मलाइका और अर्जुन अब भी जब मिलते हैं तो दोनों का बॉन्ड अच्छा ही नज़र आता है.

थामा में बनीं पॉजन बेबी

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. 52 साल की हो चुकीं मलाइका हाल ही में फिल्म थामा में आइटम सॉन्ग करती हुई नज़र आईं. इस फिल्म में वो गाने पॉइजन बेबी में रश्मिका मंदाना के साथ जोरदार डांस परफॉर्म करती हुई दिखाई दी हैं.

सिंगल लाइफ जी रहीं मलाइका

मलाइका और अरबाज़ खान कभी एक दूसरे पर मरा करते थे. दोनों ने 1998 में शादी की थी. करीब दो दशक दोनों का रिश्ता चला. हालांकि 2016 में पहले दोनों एक दूसरे से अलग हुए और फिर 2017 में दोनों का तलाक हो गया था. अब अर्जुन से ब्रेकअप के बाद मलाइका सिंगल लाइफ जी रही हैं.

Related Articles

Back to top button