Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

हिमाचल में विंटर वंडरलैंड का मज़ा लें सस्ते में! होटलों ने दिए 40% तक के डिस्काउंट, बुकिंग की समय-सीमा जानें

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विभाग ने पर्यटकों लुभाने के लिए विंटर डिस्काउंट प्लान जारी किया है. प्लान के मुताबिक, प्रदेश के 44 सरकारी होटलों में एक नवंबर से 20 दिसंबर तक रूम की बुकिंग पर 20 से 40 फीसदी छूट मिलेगी. यह राज्य पर्यटन विकास निगम ने इस अवधि के लिए जारी किया है. हालांकि लवी और रेणुका मेले में रामपुर में 11 से 15 नवंबर और रेणुका में एक से पांच नवंबर तक पर्यटकों इस डिस्काउंट का लाभ नहीं मिलेगा.

प्रदेश के चार होटलों में पर्यटक भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि विंटर प्लान में अलग-अलग होटलों के लिए अलग-अलग डिस्काउंट जारी किया गया है. मनाली लॉग हट, एप्पल ब्लासम फागू, पैलेस होटल चायल और कसौली के न्यू रॉस कॉमन होटल में 40 फीसदी तक कमरे सस्ते मिलेंगे. इसके अलावा 30 होटलों में 20 फीसदी, दो में 25 और आठ में 30 फीसदी विंटर डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे. ये विंटर डिस्काउंट प्लान 21 दिसंबर तक लागू होगा. इसके बाद फिर से सभी होटलों में सामान्य किराया लागू होगा. निगम के महाप्रबंधक ने विंटर डिस्काउंट प्लान को लेकर सभी होटलों के प्रबंधकों को पत्र जारी किया है.

पर्यटकों को लुभाने का प्लान

यह खास ऑफर सर्दियों में पर्यटकों को लुभाने के लिए लागू किया गया है. दरअसल, सर्दियों के दौरान प्रदेश में आने वाले सैलानियों की अच्छी आमद रहती है. पर्यटन निगम के अधिकारियों ने कहा कि ऑफर से घरेलू पर्यटन को और बल मिलने की उम्मीद है. यह योजना ऑफ सीजन में पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करेगी. सर्दियों में मनाली, कुफरी, फागू, चायल, कसौली और नारकंडा में बर्फबारी होने से ये इलाके पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं. ऐसे में रियायती दरों पर होटल बुकिंग से राज्य की पर्यटन आमदनी भी बढ़ने की उम्मीद है.

20 फीसदी तक डिस्काउंट

निगम ने होटलों की लिस्ट जारी कर दी है. हमीरपुर के होटल हमीर, रोहड़़ू के चांशल, नूरपुर के होटल नूपुर, सुंदरनगर के सुकेत, चंबा के इरावती, स्वारघाट के हिलटॉप, दाड़लाघाट के बाघल, ज्वालामुखी के होटल ज्वालाजी, बुशहर रिजेंसी रामपुर, पांवटा साहिब के यमुना, धर्मशाला के कुनाल, परवाणू के शिवालिक, पौंग डैम के कैंपिंग साइट, खड़ापत्थर के गिरिगंगा, चामुंडा के यात्री निवास, कसौली के ओल्ड रॉस काॅमन, सराहन के श्रीखंड, जोगिंद्रनगर के ऊहल, मैंकलोड़गंज के भागसू, कुल्लू के सरवरी, शिमला के पीटरहॉफ, मैक्लोडगंज के क्लब हाउस, राजगढ़ के टूरिस्ट इन, भरमौर के गौरीकुंड, केलांग के चंद्रभागा, मनाली के कुंजुम, नारकंडा के हाटू, डलहौजी के गीतांजलि, क्यारीघाट के मेघदूत और डलहौजी के मणिमहेश होटल में 20 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा.

किन होटलों में मिलेगी 25 से 30 फीसदी छूट?

शिमला के होटल हॉलीडे होम, रेणुका के रेणुका जी होटल में 25 फीसदी डिस्काउंट का लाभ उठा सकेंगे. भरवाईं के चिंतपूर्णी हाइटस, पालमपुर के टी बड, धर्मशाला के होटल धौलाधार, बड़ोग के पाइनवुड, पालमपुर के न्यूगल, बिलासपुर के लेक व्यू, चायल के पैलेस होटल एनएक्ससी और नालदेहरा के गोल्फ ग्लेड होटल में कमरों की बुकिंग पर 30 फीसदी तक छूट का लाभ उठा सकेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.