सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया कलेक्टोरेट का घेराव, प्रशासन से मिला आश्वासन
जांजगीर- चांपा : बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्टोरेट का घेराव किया. कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी.बावजूद इसके कांग्रेसियों ने बेरिकेड्स तोड़कर सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई. कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का काम शुरु करने का आश्वासन दिया.
बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप : आपको बता दें कि जिले की तीन विधानसभा पामगढ़, अकलतरा और जांजगीर चांपा में कांग्रेस के विधायक हैं. यहां की सभी सड़कों का हाल बुरा है. कांग्रेसी विधायकों ने राज्य सरकार पर अपने क्षेत्र की उपेक्षा करने कर आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वेषवश पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को आगे नहीं बढ़ा रही है. जिसके कारण जिले के अधिकांश सड़कों का बुरा हाल है.
वहीं कांग्रेसियों के आंदोलन की सूचना मिलने ने बाद जिला प्रशासन ने कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारी की थी. पुलिस ने कांग्रेसियों को कलेक्टर कार्यालय के अंदर प्रवेश करने से रोका. प्रदर्शन के बाद एडिशनल कलेक्टर ने कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया.साथ ही मंगलवार से जिले की 10 सड़कोंं में मरम्मत का काम शुरु करने का आश्वासन दिया.
जांजगीर चांपा जिले में बदहाल सड़कों की सूची भी कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को सौंपी. तीनों विधानसभा क्षेत्र के 10-10 सड़कों को प्राथमिकता के साथ सुधारने मांग की गई. मंगलवार से सड़क सुधार नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी कांग्रेस ने दी है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.