Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

बाढ़ पीड़ितों के लिए Singer Karan Aujla की भावुक अपील, पढ़ें…

मशहूर पंजाबी गायक करण औजला आज पंजाब बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए मशहूर पंजाबी गायक करण औजला ने लोगों से भावनात्मक अपील की है कि वे आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें। पंजाब केसरी के सीनियर पत्रकार रमणदीप सिंह सोढी से बातचीत में औजला ने कहा कि जब आप प्रभावित लोगों से सीधे मिलते हैं, तभी पता चलता है कि उनकी मदद की कितनी अधिक आवश्यकता है।

करण औजला ने विशेष रूप से कहा कि इस समय अधिक स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जो स्वयंसेवक पहले से राहत कार्यों में लगे हैं, उनमें से कई ने दिवाली भी अपने घर पर नहीं मनाई। उनके भी परिवार और निजी जिम्मेदारियां हैं, लेकिन वे लगातार ड्यूटी पर बने हुए हैं। औजला ने इस सेवा को बेहद विशेष बताते हुए कहा, “यह ड्यूटी भगवान की ओर से दी गई किसी अनमोल जिम्मेदारी जैसी है।”

अपील में उन्होंने याद दिलाया कि पहली बार बाढ़ में हुए दुख आज भी उतने ही गहरे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले मदद कर चुके हैं, यदि वे पुनः सहयोग दें, तो राहत कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ पाएगा। करण औजला का मुख्य उद्देश्य यह है कि राहत कार्य जल्द पूरा हो ताकि प्रभावित लोग अपने घरों में चैन की नींद सो सकें। उन्होंने और राहत टीम ने उम्मीद जताई कि भगवान सभी परिवारों का भला करे और यह कार्य जल्द सफलतापूर्वक पूरा हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.