Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

बस्तर ओलंपिक 2025 का नारायणपुर के कच्चापाल से आगाज, नक्सलगढ़ में बज गई ‘विकास की रेफरी वाली सीटी’

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ हो गया है. उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री का प्रभार संभाल रहे गृह मंत्री विजय शर्मा ने अबूझमाड़ के कच्चा पाल से बस्तर ओलंपिक 2025 का आगाज कर दिया है. इस साल भी बस्तर ओलंपिक में बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. बस्तर ओलंपिक में सरेंडर नक्सली भी अपना दम खेल के मैदान में दिखाएंगे.

बस्तर ओलंपिक 2025: बस्तर ओलंपिक की शुरूआत नारायणपुर के अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित ग्राम कच्चा पाल से की गई. बस्तर ओलंपिक 2025 के उद्घाटन के मौके पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर पहुंचे. विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो खेल के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में भाग लें.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला: बस्तर ओलंपिक की शुरूआत महिलाओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता हुई. खेलों के इस महाकुंभ का आगाज करने के लिए खुद डिप्टी सीएम विजय शर्मा मोटरसाइकिल पर सवार होकर घोर नक्सल प्रभावित गांव कच्चा पाल पहुंचे. बस्तर ओलंपिक 2025 के उद्घाटन के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक के टी शर्ट का अनावरण भी किया.

अबूझमाड़ में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अबूझमाड़ (नारायणपुर) के कच्चापाल के ग्रामीणों से मिलकर चल रहे विकास कार्यो के साथ प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण किया. इस मौके पर विजय शर्मा ने अफसरों को जरुरी दिशा निर्देश भी दिए.

स्थानीय व्यंजनों का लिया जायका: अबूझमाड़ के कच्चापाल पहुंचे विजय शर्मा ने महिलाओं के द्वारा संचालित किए जा रहे होटलों में जाकर स्थानीय व्यंजनों का जायका भी लिया. डिप्टी सीएम ने स्थानीय महिलाओं के हाथों ने बनें व्यंजनों को खाया और उनकी तारीफ भी की. डिप्टी सीएम ने कहा कि शासन की ओर से इलाके के विकास किया जा रहा है. आप सभी की सहभागिता से हम जल्द बस्तर को विकसित कर दम लेंगे.

”नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पर हो रहा काम”: विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पर काम किया जा रहा है. जल्द ही हम अपना तय लक्ष्य हासिल कर लेंगे. विजय शर्मा ने कहा कि जो लोग पहले यहां आने से डरते थे अब वो बैखोफ होकर यहां आ रहा है. बस्तर की सुंदरता का दीदार कर रहे हैं. विजय शर्मा ने कहा कि यहां पर बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. खेल प्रतिभाओं को आगे लाया जा रहा है. बस्तर का ये खेल आयोजन बदलते बस्तर की नई कहानी बयां कर रहा है.

2024 बस्तर ओलंपिक के समापन में शामिल हुए थे अमित शाह: बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन कार्यक्रम में शिकरत करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे. अमित शाह ने कहा था कि अगली बार जब मैं बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए आउंगा तबतक नक्सलवाद खत्म हो चुका होगा. केंद्र और राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन तय की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.