ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
मनोरंजन

खुशखबरी! ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की रिलीज़ डेट हुई कन्फर्म, इस दिन से देख पाएंगे मनोज बाजपेयी की जासूसी

बड़े पर्दे के हीरो मनोज बाजपेयी ने OTT पर भी धूम मचाई है. उनकी वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ दर्शकों ने काफी पसंद की है. इसके हर सीजन ने दर्शकों का दिल जीता है. इसके 2 सीजन अब तक आ चुके हैं, जिसमें मनोज ने श्रीकांत तिवारी नाम का किरदार निभाया है, वहीं अब इस किरदार के साथ मनोज ओटीटी पर वापस आ रहे हैं. सीरीज के नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है.

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ जल्द ही ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है. जैसे ही इसका ऐलान हुआ, फैंस इसके लिए एक्साइटेड हो गए हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि चार साल के लंबे इंतजार के बाद द फैमिली मैन का नया सीजन फैंस कबसे और कहां देख पाएंगे?

कब और कहां देखें ‘द फैमिली मैन सीजन 3’?

द फैमिली मैन सीजन 3 का लुत्फ दर्शक प्राइम वीडियो पर उठा पाएंगे. फैंस के लिए मेकर्स और प्राइम वीडियो ने एक बड़ी खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है. प्राइम वीडियो ने एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ”ले लाडले, हो गया श्रीकांत का कमबैक.” 21 नवंबर से द फैमिली मैन सीजन 3 प्राइम वीडियो पर.”

वीडियो में सीरीज की लीड एक्ट्रेस प्रियामणि वक्त के साथ हुए बदलाव को लेकर बात कर रही हैं. प्रियामणि ने कहा, ”चार साल में इतना कुछ हुआ है. धृति अब कॉलेज पहुंच गई है. अथर्व ने बैले पकड़ लिया है (बैले क्लासेस). भगवान का धन्यवाद है कि कुछ तो अच्छा किया उसने और हमारे प्यारे तिवारी जी चार साल से सिर्फ एक ही चीज पे लगे हैं.”

2019 में आया था पहला सीजन

बता दें कि मनोज बाजपेयी, प्रियामणि और शरीब हाशमी के अलावा नए सीजन में जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. द फैमिली मैन का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर साल 2019 में रिलीज किया गया था. इसके दो साल बाद दूसरा सीजन फरवरी 2021 में आया था. जबकि अब साढ़े चार साल से भी ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद तीसरा सीजन दस्तक दे रहा है.

Related Articles

Back to top button