Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

ट्रेन में खूनी खेल: जबलपुर में यात्री की बेरहमी से हत्या, 54 वार से सहमा यात्रियों का दिल, सुरक्षा पर उठे सवाल

झारखंड से सूरत गुजरात जा रही 09040 धनबाद-उधना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने और सीट को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवक पर लगातार 54 बार चाकू से वार कर दिए. घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं एक बार फिर यात्री ट्रेन में हुई घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

नर्मदापुरम का रहने वाला था मृतक

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जबलपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 34 वर्षीय शैलेन्द्र झारिया के रूप में हुई, जो नर्मदापुरम का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र सतना से अपने घर नर्मदापुरम लौट रहा था. इसी दौरान ट्रेन में आरोपी से हुई कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि उसने बेरहमी से शैलेन्द्र पर हमला कर दिया.

आरोपी हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी एंव वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था और न ही किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की. आए दिन ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट, मारपीट और झगड़े की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन रेलवे की ओर से सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे.

GRP थाना प्रभारी ने दी जानकारी

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने और गश्त में सुधार के निर्देश दिए हैं. इस वारदात ने यात्रियों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है और लोगों ने ट्रेन में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग उठाई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.