Local & National News in Hindi

पंजाब वासियों के लिए CM मान ने किए ऐलान, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसले

9

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज कैबिनेट मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। इसे लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग बिल-2025 को मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब इमारतों की ऊंचाई 15 मीटर से बढ़ाकर 21 मीटर कर दी गई है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए लुधियाना उत्तर में एक नई उप-तहसील बनाने को मंजूरी दी गई है।

सी.एम. मान ने बताया कि बरनाला नगर परिषद को नगर निगम में अपग्रेड किया गया है क्योंकि बरनाला की आबादी और जीएसटी संग्रह इन शर्तों को पूरा करते हैं। बरनाला के लोगों की लंबे समय से मांग थी इसे नगर निगम में अपग्रेड किया जाए क्योंकि यहां बड़ी संख्या में उद्योग हैं। वहीं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पंजाब स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर के 100 से ज्यादा नए पद सृजित किए गए हैं।

कैबिनेट द्वारा डेराबस्सी में 100 बिस्तरों वाला ईएसआई खोलने की मंजूरी दी गई है। इस लिए जमीन मुहैया करवाई जाएगी। नशा मुक्ति केंद्रों के नियमों में भी संशोधन किया गया है। इसके साथ ही केंद्रों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी और जो दवाइयां दी जाएंगी, सब कुछ सरकार की निगरानी में होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.