Local & National News in Hindi

जवारी मंदिर विवाद: याचिका के बाद हवन! मंदिर को लेकर याचिका लगाने वाले राकेश दलाल ने शुरू किया अनुष्ठान

4

छतरपुर। सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई पर जूता उछालने वाले वकील राकेश किशोर इस समय खजुराहो में हैं। जिन्होंने बुधवार को मंदिर के दर्शन कर ध्यान लगाया था। गुरुवार को उन्होंने खजुराहो के जवारी मंदिर के सामने बगलामुखी हवन किया। इस दौरान मूर्ति को लेकर याचिका लगाने वाले राकेश दलाल सहित अन्य संत शामिल रहे। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

हवन पूजन करने के बाद वकील राकेश किशोर बागेश्वर धाम निकल गए। बागेश्वर धाम पर कल यानी सात नवंबर को निकली जा रही पद यात्रा को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होंगे। बताया गया है कि बागेश्वर धाम की पद यात्रा में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का समूह शामिल हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.