टाइगर रिजर्व में दबे मिले बाघ के अवशेष! संजय टाइगर रिजर्व में ‘मौत का रहस्य’ गहराया, वन विभाग और STPF की जांच शुरू
सीधी: मध्य प्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी क्षेत्र में सोमवार को बाघ के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. घटना ब्यौहारी बफर जोन के बोचरो गांव का है. जहां एक खेत से उठी दुर्गंध से पूरे मामले का खुलासा हुआ है.
मिट्टी में दफन था बाघ का रहस्य
बीते 8 नवंबर 2025 की दोपहर बोचरो निवासी पुष्पेंद्र पटेल के खेत से दुर्गंध आने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ब्यौहारी की टीम, परिक्षेत्राधिकारी, वनकर्मी दल और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची. मामले की जांच पड़ताल के बाद खेत में खुदाई की गई, खुदाई में 2 गड्ढों से एक बोरी, बाघ के बालों के गुच्छे सहित वन्य प्राणी के शरीर के महत्वपूर्ण अंग बरामद हुए हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.