Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा! जीवन में निराशा और हताशा से बाहर निकलने के 5 आसान तरीके, मुश्किलों का सामना करने का समाधान

प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध संत और अध्यात्मिक गुरु हैं. उनके प्रवचन हर उम्र के लोग सुनते हैं. प्रेमानंद महाराज लोगों को भक्ति का मार्ग दिखाते हैं. उनके प्रवचनों ने कई लोगों का जीवन बदला है. आज का जीवन बहुत ज्यादा भागदौड़ से भरा हुआ है. भागदौड़ से भरे इस जीवन में कई लोगों की हिम्मत जवाब दे जाती है. लोग अपने जीवन में संघर्ष करते-करते हताशा और निराशा में डूब जाते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में प्रेमानंद महाराज के विचार क्या हैं?

वृंदावन पहुंचे एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप किया. उसमें उसने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि हाताशा या फिर निराशा महसूस पर जीवन की मुश्किलों का सामना कैसे करना चाहिए. इस सवाल के जवाब में महाराज ने कहा कि स्वंय को हताश महूसस करने पर भगवान और राधा नाम का जप करना चाहिए. नाम जप करके भगवान की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही मन से नकारात्मक भावनाएं दूर हो जाती हैं.

10 हजार बार नाम का जपें

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हो सकता है कि लोगों को भगवान के नाम जपने की बात पर यकीन नहीं होता, क्योंकि इसमें किसी भी तरह के पैसे खर्च नहीं होते हैं. लोग कलयुग में कलावा, राख और तंत्र-मंत्र पर तो बड़ी आसानी से यकीन कर लेते हैं, लेकिन राधा नाम पर लोगों को विश्वास नहीं होता. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि रोजाना 10 हजार बार नाम का जाप करें. आप स्वंय उसका असर महूसस करेंगे.

नाम जपने का लाभ अवश्य प्राप्त होगा

नियम से नाम जपने का लाभ अवश्य प्राप्त होगा. प्रेमानंद महाराज ने कहा कई लोगों ने नाम का जाप करके अपना जीवन सुधार लिया है. इतना ही नहीं लोग गंदे आचरण को छोड़कर उनके पास आए हैं. बता दें कि प्रेमानंद महाराज अक्सर नाम जपने की बात लोगों से कहते हैं. साथ ही वो ये भी बताते है कि किस तरह से वो नाम जपने से जीवन के इतने संघर्षों के बाद भी खुश और शांत महसूस करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.