Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

3 साल में सबसे ठंडी सुबह! क्या दिल्ली में आ गई कड़ाके की सर्दी की दस्तक? जानें IMD की भविष्यवाणी, आगे कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में इस बार सर्दी ने समय से पहले ही कड़क अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी की सुबह और रातें तेजी से ठंडी होने लगी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन सालों में नवंबर महीने की सबसे ठंडी सुबह इसी बार रविवार को दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह तापमान सामान्य से काफी कम है और यह साफ संकेत दे रहा है कि ठंड ने दस्तक दे दी है.

पिछले कुछ दिनों से लगातार पारा नीचे जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है. शीतलहर के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर में ठंड और तेजी से बढ़ेगी. तीन साल में नवंबर में इतना कम न्यूनतम तापमान दर्ज होना इस बात का इशारा है कि इस बार राजधानी में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है.

तीन साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान

साल 2022 में 29 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सबसे कम था और ठंडा दिन था. इसके बाद साल साल 2023 में नवंबर महीने में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसका रिकॉर्ड इस बार रविवार, 16 नवंबर को टूट गया, जब नवंबर महीने में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.

एक दशक बाद शीतलहर की घोषणा

2024 में 29 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस महीने का सबसे ठंडा दिन रहा. आज, सोमवार को भी दिल्ली का सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का कहना है कि अगर मंगलवार सुबह भी तापमान इसी स्तर तक गिरा रहा, तो नवंबर महीने में एक दशक बाद पहली बार शीतलहर की घोषणा की जा सकती है.

अगले दो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

सोमवार से राजधानी में कोहरा बढ़ने की भी संभावना है, जिससे सुबह के समय ठंड और विजिबिलिटी दोनों पर असर पड़ेगा. मौसम विभाग की ओर से 18 और 19 नवंबर को सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया गया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.