Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

अलीगढ़ पुलिस विभाग में हड़कंप! महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, WhatsApp स्टेटस से खुला राज, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. इससे पूरे इलाके में सनससनी मच गई. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ अलाधिकारी पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

घटना शनिवार को बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में हुई. रोरावर थाने में तैनात 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल हेमलता ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, हेमलता मकान में अकेली रहती थी.

बन्नादेवी थाना क्षेत्र जवाहर नगर कॉलोनी से यह घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सामने आई. जानकारी के मुताबिक, हेमलता ड्यूटी पर नहीं पहुंची थीं. तॉब एक साथी पुलिसकर्मी ने हेमलता का WhatsApp स्टेटस देखा. उसने तुरंत अन्य पुलिसकर्मियों को इस बारे में बताया. फिर जब पुलिस हेमलता के घर पहुंची तो उन्होंने खिड़की से हेमलता को फंदे से लटके देखा. फिर फॉरेंसिक टीम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे. दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, जहां हेमलता का शव छत के पंखे से लटका मिला. शव को जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है.

मौत से पहले डाला था WhatsApp स्टेटस

मौत से ठीक पहले हेमलता ने व्हाट्सएप पर स्टेटस अपलोड किया था- मुझे माफ कर देना. यह स्टेटस उनकी एक साथी महिला कांस्टेबल ने देखा, जो फौरन अन्य सहकर्मियों के साथ मकान पर पहुंचीं. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

हेमलता मूल रूप से आगरा जिले के किरावली इलाके की रहने वाली थीं. हेमलता ने 2016 बैच में यूपी पुलिस ज्वाइन की थी. वह रोरावर थाने में तैनात थीं और अकेली रहने वाली सिपाही थीं. किराए के मकान का मालिक भी पुलिसकर्मी है.

हेमलता का शादी तय होने वाली थी

सूत्रों की मानें तो हेमलता की शादी तय होने वाली थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वह एक सीधी-सादी और मेहनती कांस्टेबल के रूप में जानी जाती थीं. डीएसपी कमलेश सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संग्रहित किए हैं. मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है. फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन व्हाट्सएप स्टेटस जांच का हिस्सा बनेगा.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अभी परिवार, सहकर्मियों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. विभागीय दबाव, व्यक्तिगत समस्या या अन्य कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ भी कन्फर्म नहीं. यह मामला संवेदनशील है, इसलिए गहन जांच चल रही है. यूपी पुलिस में इस घटना से शोक की लहर है. उच्चाधिकारियों ने जांच को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.