Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

इंडिगो संकट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: याचिकाकर्ता CJI के घर पहुंचे, मामले की गंभीरता के चलते तत्काल सुनवाई की मांग

इंडिगो के जारी संकट पर अब सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. पूरे संकट पर सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई करने की मांग हो रही थी, जिस पर अमल करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने अपने घर पर याचिकाकर्ता के वकील को बुलाया है. उड़ानों के रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी.

याचिका में यात्रियों को भारी परेशानी और मानवीय संकट पैदा होने का दावा था.याचिकाकर्ता के वकील सीजेआई सूर्यकांत के घर थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं, ताकि आज ही विशेष बेंच गठित की जाए और मामले की सुनवाई हो.

विमानन निगरानी संस्था DGCA ने शुक्रवार को संकटग्रस्त इंडिगो को कई छूट देकर उसका परिचालन सामान्य करने में मदद की. फिर भी एयरलाइन का कामकाज लगातार चौथे दिन भी बाधित है. बता दें, इंडिगो ने सिर्फ शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द की थी. जिसकी वजह से यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऊपर से दूसरे विमान कंपनियों ने अपना किराया बढ़ा दिया है और ट्रेनों में भी अचानक भीड़ बढ़ गई है.

सुप्रीम कोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या आदेश देती है. वहीं DGCA ने इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के कारणों की व्यापक समीक्षा और आकलन के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है.

शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक समिति के सदस्यों में संयुक्त महानिदेशक संजय के ब्रम्हाने, उप महानिदेशक अमित गुप्ता, वरिष्ठ उड़ान संचालन निरीक्षक कैप्टन कपिल मांगलिक और उड़ान संचालन निरीक्षक कैप्टन रामपाल शामिल हैं.

याचिका में मानवीय संकट का दावा

याचिका में यात्रियों को भारी परेशानी और मानवीय संकट पैदा होने का दावा किया गया है. इसके अलावा उड़ान रद्द होने का कारण पायलटों के नए FDTL नियमों की गलत योजना बताया गया है.

याचिका में इसे यात्रियों के अनुच्छेद 21 के अधिकारों का उल्लंघन बताया. प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा और मुआवजे की मांग भी की गई है.

स्पेशल ट्रेने और उड़ानों से संकट दूर करने में मिलेगी मदद

वहीं इस संकट से राहत देने के लिए स्पाइस जेट ने अपनी 100 अतरिक्त उड़ाने शुरू की हैं. इसके अलावा रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेने चलाने का ऐलान किया है. इस अलावा 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं. नागर विमानन मंत्रालय 24 घंटे कंट्रोल रूम से फ्लाइट ऑपरेशन, अपडेट और किराए पर मॉनिटरिंग कर रहा है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.