Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

किचन बना मौत का जाल! गोवा नाइट क्लब में ऐसे लगी भीषण आग, 100 लोगों की भीड़ कैसे फंसी, चश्मदीद ने क्या-क्या बताया?

नॉर्थ गोवा के नाइट क्लब में आग की घटना घटित होने के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने उस समय के हालात के बारे में न्यूज एजेंसी को बताया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि जब आग लगी तो कम से कम 100 लोग डांस फ्लोर पर मौजूद थे. आग की भयावहता को देखते हुए उन्होंने खुद को बचाने के लिए उनमें से कुछ लोग नीचे की ओर रसोईघर में भाग गए. लेकिन, ये सभी लोग कर्मचारियों के साथ नीचे फंस गए.

एक ओर जहां पुलिस ने कहा कि नाइट क्लब में आग शनिवार आधी रात के बाद सिलेंडर फटने की वजह से लगी. वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आग क्लब की पहली मंजिल पर लगी जहां पर्यटक डांस कर रहे थे.

वीकेंड की वजह से थी ज्यादा भीड़

हैदराबाद की रहने वाली एक पर्यटक फातिमा शेख ने कहा कि आग की लपटें उठते ही अचानक अफरा-तफरी मच गई. हम क्लब से बाहर भागे तो देखा कि पूरा क्लब आग की लपटों में घिरा हुआ था. उन्होंने कहा कि वीकेंड होने की वजह से नाइट क्लब पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था. वहां डांस फ्लोर पर कम से कम 100 लोग थे. फातिमा ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ पर्यटक नीचे की ओर भागे और भूतल पर स्थित रसोई में चले गए.

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि संकरी गलियों के कारण घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया. इस वजह से आग पर काबू पाना एक चुनौतीपूर्ण काम बन गया. उन्होंने कहा कि पीड़ित ग्राउंड फ्लोर पर ही फंसे रहे. उन्होंने कहा इस वजह से ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हो गई. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और नाइट क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी सभी की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.