Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

दहेज नहीं मिला तो पति ने सारी हदें पार की! पत्नी के बेडरूम के प्राइवेट VIDEO सोशल मीडिया पर किए वायरल, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

मध्य प्रदेश के रीवा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति की जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसने बेडरूम के प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिए. इसकी जानकारी लगते ही पत्नी अपने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन पहले से ही, उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था. हालांकि, उसके घरवाले दहेज दे पाने में असमर्थ थे. उन्होंने अपनी असमर्थता भी जाहिर की थी. विवाह वाले दिन ससुराल पक्ष के लोग बारात लेकर उसके घर पहुंचे और विदा करा कर ले गए.

घर पहुंचने के बाद पेशे से ट्रक ड्राइवर पति शिवम साहू दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. जब आरोपी को यह लगा कि वह अपने ससुराल पक्ष पर दबाव नहीं बन पा रहा है, तो उसने एक बार फिर पत्नी को भरोसे में लेते हुए, उसके साथ संबंध स्थापित किए.

बहला फुसला कर उसका वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया. कुछ दिनों बाद युवक ने एक बार फिर अपनी पत्नी और उसके परिजनों से दहेज की मांग की और जब पीड़िता और उसके परिजन दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए, तो उसने अपने पत्नी के साथ बनाए हुए आपत्तिजनक वीडियो को फेसबुक और इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया. बहरहाल पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.