Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

NDA सांसदों संग डिनर के बाद पीएम मोदी गदगद! बोले- ‘बहुत अच्छा लगा’, किस सांसद ने दिया कैसा रिएक्शन? गठबंधन में दिखा नया जोश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीए के सांसदों को अपने आवास पर डिनर के लिए बुलाया. खास बात ये है कि सांसदों के लिए ये आयोजन बिहार में गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद रखा गया. डिनर को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, आज शाम 7-लोक कल्याण मार्ग पर NDA सांसदों को डिनर पर होस्ट करके बहुत अच्छा लगा. NDA परिवार सुशासन, देश के विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है. हम साथ मिलकर आने वाले समय में देश की विकास यात्रा को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे. आइए जानते हैं कि पीएम आवास पर डिनर के आयोजन को लेकर किस नेता ने क्या कहा.

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, हम सभी एनडीए के सांसद प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हम सभी को अपने निवास स्थान पर डिनर के लिए बुलाया. सभी को एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा. एक-दूसरे के बारे में हम औपचारिक रूप से जानते हैं लेकिन जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री निमंत्रण देकर अपने घर पर बुलाएं तो अलग ही उत्साह होता है.

अगला भोज बंगाल में जीत के बाद होगा

उन्होंने कहा कि डिनर अगर प्रधानमंत्री के घर पर हो तो इससे बड़ा कोई अवसर नहीं हो सकता. प्रधानमंत्री मोदी की खासियत ये है कि वो लोगों को केवल मिलते नहीं हैं बल्कि उनसे प्रतिक्रिया भी लेते हैं. सबसे बड़ी बात बिहार की बंपर ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाया है. बिहार के बाद अगला भोज बंगाल में जीत के बाद फिर होगा.

इससे अच्छा क्या हो सकता है कि पीएम ने बुलाया

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जो मेहनत की और नीतीश कुमार की उपलब्धियों पर जो कामयाबी हासिल हुई, उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के सांसदों को बुलाया. सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, इससे अच्छा क्या हो सकता है कि प्रधानमंत्री की तरफ से हमें निमंत्रण आया है और हम उनके आवास पर जा रहे हैं. यह हमारे लिए खुशी की बात है.

इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सांसदों को अपने आवास पर बुलाया है जहां रात्रिभोज का आयोजन किया गया है. इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है. प्रधानमंत्री हमारे बहुत लोकप्रिय नेता हैं. उन्होंने आज हमें बुलाया है. हमें अच्छा लगा और आज हम उनके आवास पर जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.