Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

नहीं मिलेगी इंदौर वाली ‘फ्री राइड’! भोपाल मेट्रो में एंट्री के साथ ही कटेगी जेब, ₹20 होगा न्यूनतम किराया; जानें स्टेशनों के नाम और नियम

मध्य प्रदेश के इंदौर के बाद अब भोपाल में भी मेट्रो की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन भोपाल के लोगों को इंदौर की तरह फ्री जॉय राइड नहीं मिलेगी और न ही 3 महीने किराए में छूट दी जाएगी. बल्कि, मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को पहले ही दिन किराया चुकाना पड़ेगा. भोपाल मेट्रो का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही ये जानकारी भी शेयर कर दी गई है कि कितने स्टेशनों के लिए कितना किराया लगेगा.

भोपाल मेट्रो का उद्घाटन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव 20 दिसंबर को करेंगे. 21 दिसंबर से आम लोग भी मेट्रो में सफर कर सकेंगे. एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुंचने में मेट्रो को लगभग 3 से 4 मिनट का समय लगेगा. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एस. कृष्णा चैतन्य ने बताया कि भोपाल मेट्रो सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी.

टोटल 17 राइड होंगी शामिल

सुभाष नगर से एम्ससाकेत नगर के बीच कुल 17 राइड होंगी. इनमें 9 राइड सुभाष नगर से एम्स की ओर और 8 राइड एम्स से सुभाष नगर के लिए चलेंगी. शुरुआत में एक ही ट्रेन चलाई जाएगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. पहले फेज में भोपाल के लिए 27 मेट्रो चलाई जानी हैं, जिनमें से 8 ट्रेन डिपो तक पहुंच भी गई हैं. इसके अलावा मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक भोपाल मेट्रो का किराया बाकी शहरों के समान ही रखा गया है.

कितना होगा भोपाल मेट्रो का किराया?

पहले दो स्टेशनों तक सफर का किराया 20 रुपये होगा. 3 से 5 स्टेशनों के लिए 30 रुपये देने होंगे. 6 से 8 स्टेशनों की यात्रा पर 40 रुपये किराया तय किया गया है. यह किराया लगभग 7.5 किलोमीटर की दूरी के लिए लागू होगा. आने वाले दिनों में जब मेट्रो एम्स से करोंद तक चलेगी, तब इसका किराया 70 रुपये तक हो सकता है. वहीं इंदौर की तरह भोपाल में फ्री जॉय राइज क्यों नहीं होगी इसकी जानकारी भी दी गई.

फ्री जॉय राइड क्यों नहीं?

दरअसल, अधिकारियों का कहना है कि इंदौर राज्य का पहला शहर था, जहां मेट्रो सर्विस शुरू की गई थी. यही वजह थी कि यहां यात्रियों को एक हफ्ते तक फ्री यात्रा और बाद में तीन महीने तक किराए में छूट दी गई थी, लेकिन भोपाल मेट्रो के यात्रियों को ऐसी कोई छूट नहीं दी जाएगी. यहां यात्रियों को पहले ही दिन किराया देना होगा. इसके अलावा भोपाल और इंदौर दोनों शहरों के लिए बनी डीपीआर में मेट्रो स्टेशनों के पास पार्किंग की व्यवस्था शामिल नहीं की गई. हालांकि, इसको लेकर एमडी कृष्णा चैतन्य का कहना है कि अब हर स्टेशन के पास सीमित पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की जा रही है, जहां 15 से 20 चार पहिया और 30 से 35 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.