Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, अब दोपहिया वाहन वाले परिवार भी होंगे पात्र, जानिए कैसे यह हुआ संभव

दुर्ग: केंद्र सरकार ने इस योजना के नए फेस की शुरुआत हाल ही में की है, जिसमें पात्रता के मापदंडों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. इसका उद्देश्य है कि वे परिवार भी योजना से जुड़ सकें, जो पहले किसी न किसी कारण से अपात्र रह जाते थे.

जिन परिवारों के पास दो पहिया वाहन, उनको भी गैस कनेक्शन

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि अब जिन परिवारों के पास एक बाइक या दोपहिया वाहन है, उन्हें भी उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाएगा. पहले इस आधार पर कई परिवारों को अपात्र मान लिया जाता था, लेकिन इस बार यह शर्त हटा दी गई है. इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के बड़ी संख्या में परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.

उज्ज्वला योजना के लिए 12 हजार करोड़ की सब्सिडी

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि को मंजूरी दी है, ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का बोझ कम किया जा सके.

नए अतिरिक्त कनेक्शन का टारगेट

अब तक देशभर में 10.4 करोड़ से अधिक परिवारों को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं. सरकार ने वर्ष 2025-26 में 25 लाख नए अतिरिक्त कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है.

दुर्ग जिले में भी नए कनेक्शन का टारगेट

दुर्ग जिले के लिए इस चरण में 4102 नए कनेक्शन का लक्ष्य तय किया गया है. कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि इससे अधिक आवेदन आते हैं और वे पात्रता के दायरे में आते हैं तो अतिरिक्त कनेक्शन भी स्वीकृत किए जाएंगे.

कलेक्टर ने की अपील

दुर्ग कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि जो भी लोग पात्रता मानदंडों में आते हैं, वे अवश्य आवेदन करें ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें और स्वच्छ ईंधन का उपयोग कर सकें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.