Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जेल से सीधे पर्चा भरने पहुंचा ‘कातिल दादा’! चेहरे पर कपड़ा लपेटे नामांकन करने आया पोते का हत्यारा

स्थानीय बदमाश बंदू अंडेकर पोते की हत्या के आरोप में जेल में बंद है. उसे नगरपालिका चुनाव के लिए कोर्ट से नामांकन पत्र दाखिल करने की इजाजत मिलने के बाद पुणे के एक सरकारी दफ्तर ले जाया गया. वहां उसका चेहरा कपड़े ढंका हुआ था और दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे.पुणे की विशेष मकोका अदालत ने पोते आयुष कोमकर की हत्या से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद अंडेकर को चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने की सशर्त अनुमति थी, जिसके बाद इस प्रक्रिया के लिए उसे ले जाया गया.

बंदू अंडेकर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया है. इसके साथ ही बंदू अंडेकर की भाभी लक्ष्मी और बहू सोनाली ने भी अपने-अपने नामांकन दाखिल किए. ये दोनों भी आयुष की हत्या से जुड़े मामले में आरोपी हैं. पुणे और महाराष्ट्र की 28 अन्य नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होना है.

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन

बंदू अंडेकर का चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ था और हाथ रस्सी से बंधे हुए थे. उसे नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए येरवडा केंद्रीय कारागार से पुलिस वैन के जरिये शहर के भवानी पेठ इलाके स्थित निर्धारित केंद्र पर लाया गया. केंद्र के अंदर ले जाते समय बंदू अंडेकर ने अपने समर्थन में नारे भी लगाए.

5 सितंबर को हुई थी आयुष की हत्या

बंदू अंडेकर के वकील मिथुन चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अंडेकर और उसकी दो महिला रिश्तेदारों ने पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) के भवानी पेठ वार्ड कार्यालय में निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए.

आयुष की पांच सितंबर को नाना पेठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह गणेश कोमकर का बेटा था, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व पार्षद और बंदू अंडेकर के बेटे वनराज अंडेकर की हत्या के मामले में आरोपी है.

नाना पेठ के रहने वाले बंदू उर्फ ​​सूर्यकांत रानोजी आंदेकर (70), लक्ष्मी उदयकांत आंदेकर (60), सोनाली वनराज आंदेकर (36) और 15 अन्य लोग हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.