Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

नहाने के तुरंत बाद तेल लगाना सही है या गलत? स्किन एक्सपर्ट्स ने बताया सर्दियों का सही ‘बॉडी ऑयलिंग’ रूल

सर्दियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं. ठंडी हवा, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की वजह से त्वचा रूखी, खिंची-खिंची और बेजान होने लगती है. ऐसे में ज्यादातर लोग नहाते ही सबसे पहले शरीर पर तेल या मॉइस्चराइज़र लगा लेते हैं, ताकि ड्रायनेस से तुरंत राहत मिल सके. कई घरों में तो ये आदत बचपन से चली आ रही कि नहाते ही सरसों का तेल, नारियल तेल या कोई बॉडी ऑयल लगा लिया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नहाने के तुरंत बाद स्किन पर ऑयल लगाना वाकई सही तरीका है या सिर्फ एक आदत?

कुछ लोग मानते हैं कि गीली त्वचा पर तेल लगाने से नमी लॉक हो जाती है, वहीं कुछ का कहना होता है कि इससे स्किन चिपचिपी हो जाती है और पोर्स बंद हो सकते हैं. सोशल मीडिया और ब्यूटी टिप्स में भी इसे लेकर अलग-अलग राय देखने को मिलती है, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ जाता है. ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से ही जानते हैं ये तरीका सही है या गलत.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. इशिता पंडित बताती हैं कि, सर्दियों में आप किस पानी से नहा रहे हैं, ये बहुत मायने रखता है. जैसे कुछ लोग ठंडे पानी से ही नहा लेते हैं, कुछ गुनगुन पानी से तो कुछ लोगों को बिल्कुल गर्म पानी चाहिए होता है. ऐसे में अगर आप गर्म पानी से नहा रहे हैं तो ये आपकी त्वचा की नमी को कर देता है. साथ ही हवा में नमी कम होने की वजह से स्किन पहले से ही काफी ड्राई होती है. ऐसे में अगर आप ड्राई स्किन पर ऑयल लगाते हैं तो ये सिर्फ नमी को लॉक करने का काम करता है.

तुरंत ऑयल लगाना कितना सही ?

एक्सपर्ट बताती हैं कि, अगर आप नहाने के बाद ऑयल लगाते हैं तो कोशिश करें की गीली त्वचा पर ही तेल लगाएं. वहीं, अगर आप चाहते हैं कि पूरा दिन बॉडी मॉइस्चराइज रहे तो किसी मॉइस्चराइजर में मिक्स करके ऑयल लगाएं.

ठंडे पानी से नहाने वाले कैसे लगाएं ऑयल?

कुछ लोगों को सर्दी में भी ठंडे पानी से नहाने की आदत होती है. ऐसे में अगर आप ठंडे पानी से नहाते हैं तो स्किन उतनी ज्यादा ड्राई नहीं होती है.ऐसे में आप बॉडी को हल्का से पोछकर भी ऑयल लगा सकते हैं. इससे बॉडी को पानी भी मिलेगा और मॉइस्चर भी लॉक होगा.

बॉडी के लिए कौन सा तेल है सही?

डॉ. इशिता बताती हैं कि, बॉडी पर आप कौन सा तेल लगा रहे हैं ये सबसे जरूरी है. उनके मुताबिक, बॉडी पर लगाने के लिए सबसे अच्छा तेल नारियल का होता है. ये त्वचा को चिपचिपा भी नहीं बनाता है और मॉइस्चर भी भरपूर देता है. इसके अलावा आप नारियल तेल, सरसों के तेल और तिल के तेल को मिलाकर भी लगा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.