Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

नसों में जमी गंदगी को साफ कर देंगे ये 5 देसी नुस्खे, आज से ही डाइट में करें शामिल

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या है. गलत खान-पान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बढ़ता तनाव हमारे शरीर के बैलेंस को धीरे-धीरे बिगाड़ देता है. बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की नसों में जमकर ब्लॉकेज पैदा कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे ज्याजा तला-भुना और जंक फूड खाना, घी-मक्खन और प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन.

अच्छी बात ये है कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हमेशा महंगी दवाओं पर निर्भर रहना जरूरी नहीं होता. हमारी रसोई और रोजमर्रा की आदतों में ही इसके देसी और असरदार उपाय छिपे होते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और इससे राहत पाने के उपाय.

क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल ?

कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर की तरह होता है, जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान करता है. कोलेस्ट्रॉल तब बढ़ता है, जब लीवर की क्रिया कमजोर हो जाती है. या फिर थायरॉयड की सक्रियता कम हो जाती है. या स्टेराइड का सेवन ज्यादा हो. आयुर्वेद के मुताबिक, जब कफ-विष एक साथ बढ़ते हैं तब भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. इसके दो प्रकार होते हैं, एक HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल और दूसरा LDL बुरा कोलेस्ट्रॉल. इन्हें कम करने के लिए आप कुछ घरेलू और आयुर्वेद उपाय अपना सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए घरेलू उपाय

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप आधा चम्चम अदरक का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और 1 कली लहसुन लें.इसे आपको खाना खाने से पहले लेना है. इसके अलावा दिनभर में 2-3 बार त्रिकटु और शहद का भी सेवन करें. ये विष को जलाता है और कफ को बैलेंस करने में मदद करता है.

औषधीय उपाय भी आएंगे काम

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप औषधीय उपाय भी अपना सकते हैं. इसके लिए तीन भाग कुटकी, तीन भाग चित्रक और एक चौथाई भाग शिलाजीत को मिलाकर गर्म पानी में लें. इसका आपको दिन में 2 बार सेवन करना है.

ये उपाय भी दिलाएगा राहत

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सबसे जबरदस्त उपाय है अर्जुन की छाल का काढा. ये सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को घटाने में ही नहीं बल्कि हार्ट और धमनियों को भी स्थिर करने में मदद करता है. काढ़ा बनाने के लिए 2 कप पानी लें और 1 चम्मच अर्जुन की छाल को उबालें. जब पानी 1 कप रह जाए तो इसे छान कर गुनगुना करके पिएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.