Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

बेटी बनना चाहती थी आत्मनिर्भर, पिता बन गया काल; तरनतारन में 18 साल की वेटलिफ्टर की खौफनाक हत्या

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मिड्ढा गांव में एक पिता ने अपनी ही 18 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पिता ने कस्सी (हंसिया) से हमला कर बेटी की जान ले ली और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.

मृतका की पहचान चमनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो बी.कॉम की पढ़ाई कर रही थी. वहीं आरोपी पिता की पहचान हरपाल सिंह के तौर पर हुई है, जो पेशे से किसान बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही कबरवाला पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी.

आरोपी पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि चमनप्रीत कौर मोहाली में रहकर बी.कॉम की पढ़ाई कर रही थी और वहां एक पीजी में रहती थी. हरपाल सिंह रूढ़िवादी सोच का था और उसे डर था कि बाहर रहकर पढ़ाई करने से उसकी बेटी भटक सकती है. इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, चमनप्रीत कौर की मां चाहती थी कि बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त करे और अपने सपनों को पूरा करे. वह हर कदम पर बेटी के साथ खड़ी थी. दूसरी ओर, पिता पढ़ाई को लेकर सख्त विरोध करता था, जिससे घर में लगातार तनाव का माहौल बना रहता था. आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया.

ग्रामीणों ने बताया कि चमनप्रीत कौर बेहद होशियार और मेहनती औ छात्रा थी. पढ़ाई के साथ-साथ उसे खेलों में भी गहरी रुचि थी. वह भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) में सक्रिय थी और इस खेल में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी थी.

हंसिया से वारकर बेटी की हत्या

रविवार सुबह आरोपी हरपाल सिंह ने घर में ही हंसिया से चमनप्रीत कौर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी लंबी हरबंस सिंह और कबरवाला पुलिस स्टेशन की प्रभारी हरप्रीत कौर मौके पर पहुंचीं. चमनप्रीत कौर की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.