Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हुई मौत

इंदौर: देश भर में कार्डियक अरेस्ट के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. इसी बीच इंदौर में मैराथन के दौरान दौड़ते वक्त शख्स की मौत हो गई. मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आर्यन तोड़ी नामक युवक कोलकाता से इंदौर आया था. उसने मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. सोमवार आज सुबह नेहरू स्टेडियम से मैराथन दौड़ शुरू हुई तो आर्यन दौड़ में अपने लक्ष्य से 100 मीटर दूर ही रह गए थे.

इसी बीच आर्यन को घबराहट होने लगी और सांस लेने में परेशानी हुई. इस दौरान वह वहीं गिर गए, जिन्हें साथ में दौड़ रहे कुछ मैराथन रनर ने संभाला. इसके बाद भी उनकी हालत में सुधार होते नहीं दिखा तो लोगों ने दौड़ में शामिल कार्डियोलॉजिस्ट भारत रावत को युवक के अचानक गिरने और हार्ट अटैक आने की जानकारी दी. उन्होंने तत्काल युवक को देखा तो सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, इसके बाद आर्यन को बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

लक्ष्य से 100 मीटर पीछे था आर्यन
उनके साथ दौड़ रहे धावकों ने बताया कि, ”वह अपने लक्ष्य से मैट्रेस 100 मी ही दूर रह गए थे. इसी दौरान उन्हें घबराहट हुई और वह गिर गए.” मृतक आर्यन तोड़ी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे, जिन्होंने इंदौर मैराथन दौड़ में रजिस्ट्रेशन कराया था. इंदौर में कार्डियक फैलियर के कई मामले सामने आ चुके हैं यह पहला मौका जब किसी रनर की मैराथन में दौड़ते हुए मौत हुई हो. फिलहाल मृतक आर्यन के शव को अस्पताल में रखा गया है और परिजन को घटना की जानकारी भेजी गई है.

कार्डियोलॉजिस्ट भारत रावत ने बताया कि, मैं आगे दौड़ रहा था, आर्यन मेरे पीछा था. तभी वह जमीन पर गिर गया. लोगों ने मुझे जानकारी दी. मैंने उसे चेक किया तो उसकी पल्स जा रही थी. फिर मैंने उसे CPR दिया, लेकिन उसका आर्यन पर असर नहीं हुआ. फिर हमने उसे अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.”

पंच पर गिरी डॉक्टर, CPR देकर बचाई जान
इधर, ऐसी ही एक घटना शनिवार को शहर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में सामने आई. जहां आयोजित यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर्स के सम्मेलन ‘यूसीकॉन 2026’ में हिस्सा लेने आई डॉ. श्रीन बुटोले को मंच पर ही अटैक आ गया. डॉक्टर श्रीन इस दौरान आयोजन में मंच को संबोधित कर रही थी. इस दौरान उन्हें अचानक घबराहट होने लगी और वह मंच पर ही बेहोश हो गई. तुरंत अन्य डॉक्टरों ने उन्हें संभालते हुए सीपीआर दिया. इसक बाद तत्काल उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है.

कार्डियक अरेस्ट क्या है, कैसे करें बचाव
कार्डियक अरेस्ट एक गंभीर कंडीशन है जिसमें व्यक्ति के दिल की धड़कनें अचानक बंद हो जाती हैं. इसके कारण दिल शरीर में रक्त पंप करना बंद कर देता है, जिससे पूरे शरीर में खून की आपूर्ति रुक जाती है. इसे सडन कार्डियक अरेस्ट भी कहा जाता है. यह स्थिति जानलेवा हो सकती है. क्योंकि देश भर में सैंकड़ों लोगों की मौत कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है. कार्डियक अरेस्ट से बचने का सबसे अच्छा तरीका हेल्दी डाइट और रूटीन है. खाने में फल, सब्जियां और फाइबर युक्त पौष्टिक चीजें शामिल करें. रोजाना एक्सरसाइज करें. हार्ट में थोड़ा भी दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.