Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

‘काश राधा तुम छोड़कर ना जाती…’ सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फांसी

‘मां मुझे सुकून चाहिए, मैं तुम्हें छोड़कर जा रहा हूं…’ कानपुर में रहकर तीन साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया. कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी रिटायर्ड फौजी जयवीर सिंह के बेटे जीतू ने कानपुर के थाना बिठूर इलाके के नारामऊ स्थित एक मकान में आत्महत्या कर ली.

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जब जीतू को फंदे से उतारा तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मां को लेकर भावुक बातें लिखी थीं. जीतू ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे सभी दोस्त बहुत अच्छे हैं, लेकिन अब मुझे सुकून चाहिए, इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं. सुसाइड नोट के सबसे ऊपर उसने लिखा था, ‘राधा, काश तुम मुझे छोड़कर न जातीं, तो मैं भी तुम्हारे साथ चलता.’

दो पन्नों के सुसाइड नोट में जीतू ने कई भावनात्मक बातें लिखी हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिवार वाले जीतू की आत्महत्या से सदमे में हैं. सुसाइड नोट के एक पन्ने में उसने अपने परिवार को लेकर लिखा, ‘दीदी, चाचा, भैया, आप सब बहुत अच्छे हैं. लेकिन मेरे बारे में किसी को कुछ जानना हो तो मेरे दोस्त आदर्श, आशु और दीपक से पूछिएगा.’

पूरे मामले में कहीं न कहीं प्रेम संबंध और निराशा के चलते छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात पुलिस को प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रही है.

घटना को लेकर जीतू के बड़े पापा रणवीर सिंह ने बताया कि जीतू बिठूर इलाके के होरा बांगर स्थित एक मकान में तीन साल से रह रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें जीतू की आत्महत्या की सूचना मिली. जीतू दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा दे चुका था. वह बीते सोमवार को ही अपने घर से कानपुर आया था.

जानकारी के अनुसार, कोचिंग जाने के लिए दोस्त जब उसे उसके कमरे पर बुलाने पहुंचा तो उसने जीतू का शव फंदे से लटकता देखा. उसने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जीतू के कमरे में शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट पड़े हुए थे. छात्र के कान में ईयरबड्स लगे हुए थे.

फिलहाल पूरे मामले में बिठूर थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके लिखे सुसाइड नोट में एक महिला मित्र का भी जिक्र है, मामले की जांच की जा रही है. घटना पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस ने मौके से तमाम साक्ष्य एकत्र किए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.