Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Chhattisgarh News: स्कूली छात्रों का सड़कों पर जानलेवा स्टंट, शिक्षा विभाग सख्त; सभी स्कूलों को जांच के आदेश जारी

सूरजपुर: स्कूलों में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं के गाड़ियों पर स्टंट का मामला सूरजपुर से सामने आया है. भुनेश्वरपुर स्थित आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने वाहनों पर खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया. अब इस स्ंटट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में स्कूली छात्र ट्रैक्टर में तेज़ साउंड बॉक्स लगाकर, चार पहिया वाहनों में स्टंट करते हुए स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहे हैं.

वाहनों के ऊपर दिखाई दिए विद्यार्थी

स्कूली छात्र छात्राओं की लापरवाही यहीं पर खत्म नहीं हुई. कुछ छात्र वाहन की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए. जो न सिर्फ़ नियमों का उल्लंघन है बल्कि कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. यह पूरी घटना स्कूल परिसर के भीतर की बताई जा रही है, जहाँ फेयरवेल जैसे कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सुरक्षा को ताक पर रख दिया.

स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

सबसे चिंताजनक बात यह है कि शिक्षा विभाग समय समय पर स्कूल प्रबंधन को लगातार निर्देश जारी करता रहता है. उसके बाद भी स्कूली छात्र छात्राओं की तरफ से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. यह स्कूल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है.

हरकत में शिक्षा विभाग

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे घटना का संज्ञान लिया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं शिक्षा विभाग का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मामला संज्ञान में आया है. वीडियो की जांच कराई जा रही है. संबंधित स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा और नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी-अजय मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर

इस घटना ने एक बार फिर स्कूल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान विद्यार्थियों की हरकतों से शिक्षा का मंदिर शर्मसार हुआ है. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की जरूरत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.