ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
लाइफ स्टाइल

How to Remove Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरों से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये 5 आसान उपाय, महंगी क्रीम की नहीं पड़ेगी जरूरत

ये बेहद जरूरी है कि आप ब्यूटी स्लीप लें यानी सही टाइम पर सोना और सही टाइम पर जागना या फिर कम से कम रोजाना 8 घंटे की नींद लेना. नींद की कमी होने पर आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं. इसके अलावा आंखों के नीचे पफीनेस भी नींद की कमी की वजह से हो जाती है जो आपको एज से ज्यादा दिखाती है.

आज का लाइफस्टाइल काफी खराब हो चुका है. लोग लंबा समय स्क्रीन पर बिताते हैं. यहां तक कि दिनभर कम्प्यूटर पर काम करने के बाद लोग रात में भी लंबे समय तक मोबाइल चलाते रहते हैं. स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी त्वचा को बेहद नुकसान पहुंचाती है और जब आप रात में फोन चलाते हैं तो आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं.

न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर भी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं. मोस्टली लोगों में आज के टाइम में पोषण की कमी होती है, क्योंकि या तो लोग प्रोसेस्ड फूड पर निर्भर हैं और अगर घर में भी खाना बनाते हैं तो उसमें भरपूर चीजें शामिल नहीं होती हैं. जरूरी है कि आप विटामिन सी, डी, ए, ई से भरपूर चीजें खाएं. साथ ही मिनरल्स और प्रोटीन भी लें.

आंखों के नीचे काले घेरे न हो और त्वचा आपकी यंग बनी रहे. इसके लिए आइ एक्सरसाइज करनी चाहिए. आपको ऑनलाइन कई एक्सप्ट के ट्यूटोरियल आराम से मिल जाएंगे, आपको बस रोजाना 5 मिनट निकालने होते हैं. इसके अलावा आंखों के नीचे हल्की मसाज भी काले घेरे होने से रोकती है.

दिनभर काम करने के बाद आंखों को अगर आराम न मिले तो इससे काले घेरे होने की समस्या हो सकती है. इसका सिंपल सा सॉल्यूशन है कोल्ड कम्प्रेस. इसके लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे खीरा को कद्दूकस करके आंखों पर रखें या फिर खीरा के रस के आइस क्यूब बनाकर कपड़े में लपेट कर आंखों पर सिकाई करें. इसके अलावा आप जेल वाला आइ मास्क ले सकते हैं जो काफी कंफर्टेबल रहता है.

Related Articles

Back to top button