ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
बिहार

Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 5 नाबालिग लड़कियों ने स्वाद जानने के लिए जहर खाया, जिनमें से 4 की मौत हो गई. इसमें से बची एक लड़की ने पूरी कहानी बताई, जब जाकर सच्चाई सामने आई. इस घटना की चर्चा पूरे जिले में भर में हो रही है. पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह घटना 29 जनवरी को जिले के मोती बिगहा गांव में हुई. पांच नाबालिग लड़कियां एक खेत में गई, लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही घर लौटी और चार की मौत हो गई. अकेली बची लड़की ने इसे एक डार्क एक्सपेरिमेंट बताया. 14 साल की लड़की के मुताबिक वह सब एक सुनसान जगह पर गए और एक जहरीली चीज खाई जो आम तौर पर बगुले मारने के लिए इस्तेमाल होती है. उसने बताया कि सभी ने स्वाद चखने के लिए उसे खाया था.

5 में से कैसे बची एक लड़की?

लड़की ने बताया कि मेरी दोस्त ने कहा कि चलो इसे खाते हैं और देखते हैं कि हम जिंदा रहेंगे या मरेंगे’. उन्होंने बगुलों को मारने वाले जहर को पानी के साथ गटक लिया. मैंने बहुत कम लिया और तुरंत थूक दिया और इसलिए मैं बच गई. उसने अपनी चार सहेलियों को, जिनकी उम्र 12 से 15 साल के बीच थी, अपने सामने गिरकर मरते हुए देखा. डरी हुई लड़की अपने घर भाग गई और परिजनों को पूरी कहानी बताई. उसके परिजनों ने तुरंत उसे उल्टी करवाने के लिए नीम के पत्तों का घोल पिलाया और उसकी जान बच गई.

क्या कहती है पुलिस?

दाउदनगर SDPO अशोक कुमार दास ने कहा कि हमारी जांच से पता चलता है कि लड़कियों को सरस्वती पूजा की शाम को कुछ लड़कों के साथ घूमते देखा गया था. माता-पिता ने उन्हें डांटा और गुस्से और शर्म में आकर 5 दोस्तों ने एक साथ सुसाइड करने का फैसला किया.

हालांकि, पीड़ितों में से एक के पिता जो महाराष्ट्र से वापस आया एक प्रवासी मजदूर था. उसने ने पुलिस के इस दावे को गलत बताया. सभी लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी. मृत लड़कियों के परिजनों ने चारों का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर लिया है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button