Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: एमसीबी जिले में इन दिनों अमृतधारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. रविवार को यह आयोजन विवादों में घिर गया. कार्यक्रम स्थल पर पुलिस द्वारा की गई बेरिकेटिंग के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों को रोका गया. जिसके बाद राजनेताओं में नाराजगी देखने को मिली है.नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव एवं विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस द्वारा मुख्य द्वार से पहले ही उनकी गाड़ी रोक दी गई. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.

गाड़ी रोके जाने से नेताओं में नाराजगी

मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में नेम प्लेट लगी होने और परिचय देने के बावजूद प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. इस पर विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव नाराज़ हो गए और उन्होंने गाड़ी में लगी नगरपालिका अध्यक्ष की नेम प्लेट निकालकर कार्यक्रम स्थल की ओर फेंक दी. घटना के बाद दोनों जनप्रतिनिधि कार्यक्रम छोड़कर वापस लौट गए.

राजनेताओं और कार्यकर्ताओं भी हुए गुस्सा

मंच से सरजू यादव का नाम पुकारा गया, लेकिन वे मंच पर नहीं पहुंचे. दूसरी ओर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव का नाम मंच से नहीं लिया गया, जिससे असंतोष और बढ़ गया.घटना के बाद राजनेताओं ने इसे सम्मान की बात कही है. समर्थकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है.कई कार्यकर्ताओं ने इसे “सम्मान का सवाल” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.स्थानीय राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यह पहली बार नहीं है जब पार्टी के जनप्रतिनिधियों को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा हो.

हम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. गाड़ी में नेम बोर्ड लगा था, पहचान बताई गई, फिर भी पुलिस ने रोक दिया. यह जनप्रतिनिधियों का अपमान है. सम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता-सरजू यादव, विधायक प्रतिनिधि

हमें आमंत्रित किया गया था, लेकिन प्रवेश नहीं दिया गया. यह बेहद दुखद है. जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार सही नहीं है- प्रतिमा यादव, नगरपालिका अध्यक्ष

अमृतधारा महोत्सव में ऐसी घटना घटने के बाद स्थानीय राजनेताओं में बड़ी नाराजगी है. इस पर सियासत भी गर्मा गई है. अब देखना होगा कि इस केस में आगे क्या होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.