ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
हिमाचल प्रदेश

Himachal Crime: ‘बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई…’, ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की खुदकुशी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहां अल सुबह एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला धारधार हथिया (दराती) से काट डाला. फिर खुद फंदे पर लटककर जान दे दी. इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में एक सन्नाटा सा पसर गया है. लोग दहशत में हैं. दंपति के तीन बच्चे हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है. बेटा 17 साल का है.

दिल दहला देने वाली ये खौफनाक वारदात भरमौर के लोथल गांव की है. जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह की है. यहां एक शख्स ने घरेलू कलह के चलते पहले बीवी को मार डाला. फिर खुद सुसाइड किया. पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सरवन कुमार मंगलवार शाम अपनी पत्नी के साथ अपने भाई के घर गया था. वहां दोनों ने काफी समय बिताया और देर रात अपने घर लौटे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि घर पहुंचते ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सरवन ने अपना आपा खो दिया और पत्नी पर हमला कर दिया.

पति बेरोजगार था, पत्नी चलाती थी घर खर्च

ग्रामीणों ने बताया कि सरवन अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. वो कोई काम-धंधा नहीं करता था, जबकि उसकी पत्नी घोड़े-खच्चर चलाकर और मजदूरी कर पूरे घर का खर्च चला रही थी. मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का भविष्य संवारने वाली महिला का अंत इतना दर्दनाक होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था.

मानसिक रूप से परेशान था आरोपी

भरमौर के एएसआई (ASI) यशपाल ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सरवन कुमार मानसिक रूप से थोड़ा परेशान था. वह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब परिवार ने उसे समय रहते बचा लिया था. बुधवार सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए.

वारदात के समय कोई नहीं था घर पर

हैरानी की बात यह है कि जब यह खौफनाक वारदात हुई, घर में कोई और मौजूद नहीं था. मृतक दंपत्ति की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. उनका एक 17 साल का बेटा है, जो घटना के वक्त घर पर नहीं था. मां की मौत और पिता के सुसाइड ने बच्चों के सिर से साया छीन लिया है.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें. पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button