Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल

कानपुर में साइबर ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवती को उसकी करीबी सहेली ने तीन वर्षों से अधिक समय तक ब्लैकमेल कर लगभग 15 लाख रुपये ठग लिए. आरोपी ने न केवल पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, बल्कि पैसे खत्म होने पर उसे जबरन देह व्यापार में भी धकेल दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कुछ दिन पहले कल्याणपुर थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पता चला कि वर्ष 2023 से ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवती को लगातार मैसेज आ रहे थे. इन मैसेज में उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने की धमकी दी जा रही थी. शुरुआत में पीड़िता ने इन धमकियों को अनदेखा किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी कुछ गोपनीय जानकारियां बताकर उसे डराया. इससे युवती को संदेह हुआ कि उसके मोबाइल को हैक कर लिया गया है.

कैसे की ठगी?

ब्लैकमेलर ने पहले छोटी-छोटी रकम जैसे 100, 200 या 300 रुपये मांगे, जो विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए. धीरे-धीरे मांग बढ़ती गई और पीड़िता ने परिवार से छिपाकर पैसे जुटाए, जब उसके पास नकदी खत्म हो गई, तो उसने अपनी मां के गहने बेचकर भी रकम चुकाई. आरोपियों ने पैसे न मिलने पर पीड़िता को विभिन्न होटलों में भेजकर जबरन देह व्यापार करवाया और उससे पैसे वसूलत रहे. इस पूरे दौरान पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी.

क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए कल्याणपुर पुलिस ने साइबर क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी. डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि तकनीकी जांच में इंस्टाग्राम आईडी, बैंक खातों और आईपी एड्रेस की ट्रेसिंग से मुख्य आरोपी की पहचान हुई, जो पीड़िता की पक्की सहेली श्रद्धा कटियार निकली. श्रद्धा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चार अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से यह साजिश रची थी.

पुलिस ने श्रद्धा को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है. उसके कानपुर निवासी प्रेमी और अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.