ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
हरियाणा

Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह

करनाल : करनाल पश्चिमी यमुना नहर में घरेलू कलह के चलते युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पति ने पहले अपनी पत्नी  को फोन कर नहर पर बुलाया और उसके बाद नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर नहर में डूबे व्यक्ति के शव को बरामद किया। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला हॉस्पिटल के मोर्चरी हाऊस में भिजवाया।

थाना इंचार्ज महावीर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि देर रात 30 साल के युवक नहर में डूब गया है, इसके बाद हम यहां मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद गोताखोर रात से ही सर्च ऑपरेशन चला कर युवक की तलाश कर रहे थे। अंधेरा होने के कारण डेडबॉडी मिलने में कामयाबी नहीं मिली थी। उसके बाद देर रात को एसडीआरएफ की टीम को मैसेज दिया था। सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चला कर शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते ऐसा किया है, बाकी जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। पत्नी ने भी रोकने का प्रयास काफी किया लेकिन फिर भी युवक ने नहर में छलांग लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार डबरकी गांव का युवक जो फिलहाल इस वक्त कुंदनपुर गांव में रहता था। देर रात तकरीबन 11:30 के करीब पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचा था। घरेलू  कलह के चलते जिसने पत्नी के सामने नहर में  छलांग लगा दी। इसके बाद आज एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को  बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button